मेरठ दर्पण
Breaking News
खेल

खेल विश्वविद्यालय को लेकर सोमेन्द्र तोमर ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

मेरठ में शताब्दीनगर में प्रस्तावित खेल विश्वविद्यालय का निर्माण जल्द से जल्द करवाने को लेकर मेरठ दक्षिण विधायक डा0 सोमेन्द्र तोमर ने शनिवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। सोमेन्द्र तोमर ने अवगत कराते हुए कहा कि जिस तरह से मुख्यमंत्री सजकता के साथ उत्तर प्रदेश की चिन्ता कर रहे है वास्तव में वह सराहनीय है सभी जगह उसकी सराहना भी हो रही है। कोरोना जैसी वैश्विक महामारी में उत्तरप्रदेश की भूमिका सराहनीय रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा मेरठ में खेल विश्वविद्यालय की घोषणा हुई थी। मेरठ स्पोर्ट्स का बड़ा हब है और मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाली योजना ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडेक्ट‘ में मेरठ के स्पोर्ट्स प्रोडेक्ट को शामिल किया गया है जिसको विकसित करने के लिये मुख्यमंत्री प्रयासरत है। इसी में खेल विश्वविद्यालय मिल का पत्थर साबित होगा। मेरठ पश्चिमी उत्तर प्रदेश का केन्द्र है मेरठ का संदेश पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पहुॅचता है। खेल विश्वविद्यालय की घोषणा से खिलाडियों में काफी उत्साह है। ऐसे में खेल विश्वविद्यालय मेरठ में होना खिलाडियांे के हित में अति आवश्यक है जिससे खिलाड़ियों की प्रतिभाओं को ओर विकसित किया जा सकें। विधायक सोमेन्द्र तोमर 2017 से ही मेरठ में खेल विश्वविद्यालय को लेकर प्रयासरत है। सोमेन्द्र तोमर ने मुख्यमंत्री से मेरठ में खेल विश्वविद्यालय का निर्माण जल्द से जल्द करवाने की माॅग की है।

Related posts

नकली नाम से जीतता रहा मैडल और ख़िताब। ओलिम्पिक चैम्पियन ने खोला राज…….

Ankit Gupta

11 वें वार्षिक खेलोत्सव में लगभग 900 खिलाडियों ने किया प्रतिभाग

Ankit Gupta

2024 वर्ल्ड कप में 16 नहीं, 20 टीमें होंगी; फॉर्मेट में भी भारी बदलाव

cradmin

Leave a Comment

Trulli
error: Content is protected !!
Open chat
Need help?
Hello
Welcome to Meerut Darpan News