मेरठ दर्पण
Breaking News
बागपत

राष्ट्र कल्याण की कामना के साथ यज्ञ का समापन ऋषि दयानंद की विचारधारा से होगा राष्ट्र उन्नत: सत्यवेश

बागपत बिनौली: रंछाड गांव में चल रहे तीन दिवसीय सामवेद पारायण यज्ञ का रविवार को पूर्णाहुति के साथ समापन हो गया। जिसमें श्रद्धालुओं ने आहुति देकर राष्ट्र कल्याण की कामना की।
वैदिक विद्वान स्वामी सत्यवेश ने वेदोपदेश देते हुए कहा कि आज समाज मे पश्चिम की संस्कृति के कुप्रभाव से तमाम विकृतियां व बुराइयां पनप गयी है। जिससे राष्ट्र की उन्नति अवरुद्ध हो रही है। ऐसी विषम परिस्थितियों में महर्षि दयानंद की विचारधारा को आत्मसात करने तथा संसार के सर्वश्रेष्ठ कर्म यज्ञ को नियमित रूप से करने की आवश्यकता है। वेदों के विद्वान डॉ. भोपाल सिंह आर्य, विदुषी आर्या आयुषी राणा, भारती, सविता आर्या, भजनोपदेशक महाशय सोमपाल, योगेंद्र आर्य, आभा आर्या आदि ने भी वेदोपदेश दिया। परविंदर सपत्नीक यज्ञमान रहे। स्वस्ति आर्या ने सस्वर वेदपाठ किया। संयोजक विरेंद्र तब्बू, सतबीर हरिया, सुरेंद्र सिंह, राजकरण, एसआई ओमवीर सिंह, कृष्णपाल शर्मा, जयसिंह, महावीर सिंह, रामबीर, बेदीराम, गजे सिंह, महक सिंह, रामनिवास आदि मौजूद रहे।

Related posts

बागपत में नई शिक्षा नीति पर शिक्षाविदों ने रखे विचार

सराहनीय कार्य करने वाले अध्यापक हुए सम्मानित

बागपत के  बरनावा में आम आदमी पार्टी की हुई बैठक

Trulli
error: Content is protected !!
Open chat
Need help?
Hello
Welcome to Meerut Darpan News