मेरठ दर्पण
Breaking News
दिल्ली

देश में पिछले 24 घंटे में सामने आए कोविड-19 के 75829 मामले, 940 मरीजों की हुई मौत

 

दिल्ली -देश में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़ना जारी है। इसी बीच पिछले 24 घंटे के अंदर कोविड-19 के 75,829 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 940 लोगों की वायरस के कारण मौत हो गई है। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने दी है।

देश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 65 लाख के ऊपर पहुंच गई है। देश में वर्तमान में कुल मामले 65,49,374 हैं। इसमें सक्रिय मामलों की संख्या 9,37,625 है जबकि 55,09,967 मरीज ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है या फिर वे देश छोड़कर चले गए हैं। इसके अलावा वायरस के कारण कुल 1,01,782 मरीजों की जान जा चुकी है।

वहीं परीक्षण की बात करें तो तीन अक्तूबर तक कुल 7,89,92,534 नमूनों का परीक्षण किया गया है। इनमें से 11,42,131 नमूनों का शनिवार को परीक्षण किया गया। यह जानकारी भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ने दी है।

Related posts

दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर जल्द ही अब असानी से फर्राटा भरेंगे वाहन

अनलॉक- 5 – 31 अक्टूबर तक कंटेनमेंट जोन में लॉकडाउन सख़्ती से लागू रहेगा : भारत सरकार

भाजपा ने जारी की अपनी पहली सूची,

Trulli
error: Content is protected !!
Open chat
Need help?
Hello
Welcome to Meerut Darpan News