मेरठ। जिले का एक और लाल आसाम में शहीद हो गया। शहीद हुए लेफ्टिनेंट आकाश तोमर ने पेट्रोलिंग के दौरान शहादत पाई। लेफ्टिनेंट आकाश तोमर पूर्व राज्यमंत्री चौधरी योगराज सिंह के भतीजे थे। आकाश की शहादत से घर में गमजदा माहौल है। आकाश मूल रूप से मुज़फ्फरनगर के भौराकलां थाना क्षेत्र के गाँव अलावलपुर माजरा के रहने वाले थे। गांव में आकाश की शहादत से शोक का माहौल है। 25 वर्षीय आकाश चौधरी कुछ दिन पहले ही सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर चयनित हुए थे। वह परिवार का अकेला पुत्र थे। उंसकी पेट्रोलिंग के दौरान शहादत हुई है। आकाश चौधरी के पिता कंवरपाल चीनी मिल में तैनात थे। वे मेरठ में रह रहे थे। उनके गांव से भी ग़मज़दा परिवार मेरठ के लिए रवाना हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार लेफ्टिनेंट आकाश अपनी पार्टी के साथ पेट्रोलिंग ड्यूटी पर गए थे। इसी दौरान उनकी शहादत हुई है। हालांकि अभी यह जानकारी नहीं मिल सकी है कि आकाश तोमर की शहादत कैसे हुई। वह आंतकियों का गोलियों का निशाना बने या और किसी दुर्घटना में जान गई। इस संबंध में सरकार की ओर से भी कोई औपचारिकत सूचना जारी नहीं हुई है। वहीं उनकी शहादत का समचार जब परिजनों को मिला तो शोक का माहौल छा गया। आकाश के पिता ने जब बेटे की शहादत का समाचार सुना तो वे शोकाकुल हो गए।