प्रदेश में योगी एवं देश में मोदी की सरकार ने महिला सशक्तीकरण के नये आयाम स्थापित किये- संजय सिंह राज्यमंत्री
नवरात्रो के पावन पर्व में आज जगत जननी मातृशक्ति को सम्मानित करते हुए श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय आज स्वयं को गौरान्वित महसूस कर रहा है- डॉ0 सुधीर गिरि, चेयरमैन, वेंक्टेश्वरा समूह।
मेरठ। आज का दिन वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय/संस्थान के लिए बहुत गौरवमयी एवं ऐतिहासिक रहा। उत्तर प्रदेश में आदरणीय योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने पर सरकार की उपलब्धियाँ विशेष रूप से ’’महिला सशक्तीकरण’’ को लेकर किये गये शानदार कार्यो के लिए उत्तर प्रदेश शासन, श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय एंव यू0पी0 पुलिस के संयुक्त तत्वाधान में महिला सशक्तीकरण के लिए ’’वुमैन एक्सीलैन्स अवार्ड-2023’’ का शानदार आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस प्रशासन, शिक्षा, कला, साहित्य, स्पोटर्स, समाज सेवा आदि के क्षेत्र में शानदार उललेखनीय कार्य करने वाली देश के अलग-2 हिस्सो से आयी एक सौ पचपन विशिष्ट महिलाओ को ’’वुमैन एक्सीलैन्स अवार्ड-2023’’ देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रदेश सरकार के मंत्री संजय सिंह गंगवार ने मातृशक्ति को नमन करते हुए उत्तर प्रदेश में महिला सशक्तीकरण को लेकर किये गये अभूतपूर्व कार्यो पर प्रकाश डालते हुए देश की आधी आबादी सम्मानित मातृशक्ति को ’’राष्ट्र का गौरव’’ बताते हुए उन्हे विकास की रीढ़ करार दिया।
श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय/संस्थान के प्रशासनिक ब्लॉक में आयोजित ’’वुमैन एक्सीलैन्स अवार्ड-2023’’ सम्मान समारोह का शुभारम्भ गन्ना मंत्री संजय गंगवार, वेंक्टेश्वरा समूह के चेयरमैन, डॉ0 सुधीर गिरि, जिलाधिकारी बालकृष्ण त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हें, प्रतिकुलाधिपति डॉ0 राजीव त्यागी, आई0ए0एस0 प्रतिभा सिंह, अन्शु नागपाल, अपर पुलिस अधीक्षक राजीव सिंह आदि ने सरस्वती माँ की प्रतिमा के सन्मुख दीप प्रज्जवलित करके किया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, ए0डी0एम0 भगवान शरण, सी0ई0ओ0 अजय श्रीवास्तव, कुलपति डॉ0 राकेश यादव, कुलसचिव डॉ0 पीयूष पाण्डेय, मेरठ परिसर निदेशक डॉ0 प्रताप सिंह, डॉ0 शलैन्द्र राज त्यागी, अलका सिंह, डॉ0 संजय तिवारी, अरूण गोस्वामी, एस0एस0 बघेल, डॉ0 राजेश सिंह, रिंकी शर्मा, डॉ0 वर्षा यादव, लक्षिता अरोरा, डॉ0 राम कुमार, डॉ0 विकास दुबे, दीपिका वर्मा, अनिल जयसवाल, संजीव राय, प्रीतपाल, मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रहे।