मेरठ दर्पण
Breaking News
राजनीति

अखिलेश पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का तंज कहा :वो न राम के वंशज हैं न कृष्ण के

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने अखिलेश यादव द्वार स्वामी प्रसाद मौर्य को समाजवादी पार्टी  का राष्ट्रीय महासचिव बनाने पर सपा प्रमुख को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि इस फैसले से साबित हो गया कि अखिलेश हिन्दू आस्था और सनातन संस्कृति पर प्रहार करने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान के साथ हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कहा कि हिंदुओं की आस्था, सनातन संस्कृति का अपमान और रामचरितमानस का अनादर करने का स्वामी प्रसाद मौर्य को इनाम दिया है। अखिलेश के इस फैसले से साबित हो गया कि वो राम और कृष्ण के वंशज नहीं हैं। उन्होंने इतना घृणित बयान देने वाले को महामंत्री बनाकर हिंदू सम्मान, स्वाभिमान और आस्था को चोट पहुंचाने के अपने इरादे साफ कर दिए है।

अखिलेश यादव की तुलना गजनी और गोरी से करते हुए भूपेंद्र सिंह चौधरी कहते हैं सपा प्रमुख के कृत्य गजनी और गोरी की याद दिलाते है। उन्होंने भी भारत आकर सनातन संस्कृति और हिंदुओं की आस्था पर प्रहार किया था। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जिन्होंने संकट मोचन मंदिर पर हमला करने वाले आतंकियों की रिहाई के लिए कोशिशें की। कांवड़ यात्रा और अयोध्या में परिक्रमा पर रोक लगाई। वह अब राम को अपमानित कर रहे हैं। जनता उनका सच समझ चुकी है और एक बार फिर उन्हें अपने कृत्यों की सजा देगी।

Related posts

जांच एजेंसी द्वारा उनकी पत्नी को तलब करने के बाद प्रियंका गांधी ने किया संजय राउत का समर्थन

Ankit Gupta

जालंधर रैली में बोले पीएम,“देवी के दर्शन करना चाहता था, पंजाब प्रशासन ने हाथ खड़े कर दिए”

Ankit Gupta

गोवा कांग्रेस ने भाजपा के संपर्क में विधायकों की खबरों के बीच बगावत की चर्चा का खंडन किया

Ankit Gupta

Leave a Comment

Trulli
error: Content is protected !!
Open chat
Need help?
Hello
Welcome to Meerut Darpan News