मेरठ दर्पण
Breaking News
विशेष

उत्तराखंड : राज्य में आज बसों का परिचालन रहेगा बंद, रोडवेज कर्मचारी आंदोलन पर

प्रदेश में आज बसों के जरिये सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल रोडवेज के कर्मचारियों के आंदोलन के चलते आज राजधानी देहरादून के साथ साथ सम्पूर्ण राज्य में रोडवेज के बसों  का संचालन बंद रहेगा। इसके साथ ही साथ दिल्ली के अलावा दूसरे राज्यों में जाने वाली बसों का संचालन नहीं होगा। दरअसल उत्तराखंड परिवहन निगम कर्मचारी सयुंक्त मोर्चा ने अपनी विभिन्न मांगो के साथ बीते बुधवार को प्रबंधन से मुलाकात कर वार्ता करी थी जो की सफल नहीं हो सकी थी। उसके बाद प्रबंधन द्वारा गुरूवार को एक बार फिर से उन्हें वार्ता के लिए बुलाया गया लेकिन इस बार भी बातचीत विफल हो गयी थी।

दूसरी तरफ संयुक्त मोर्चा द्वारा यह चेतावनी दी गयी है की आने वाली 31 जनवरी तक यदि प्रबंधन ने उनकी मांगे पूरी नहीं करी तो वह अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। परिवहन निगम कर्मचारियों के संगठन इस बार संयुक्त मोर्चा बनाकर अपनी मांगो को लेकर प्रबंधन के साथ आर पार की लड़ाई करने की तैयारी में हैं। इसके तहत ही संयुक्त मोर्चा द्वारा एक दिवसीय धरने का कार्यक्रम किया जा रहा रहा है, जिसके अंतर्गत आज आईएसबीटी देहरादून परिसर में धरना प्रदर्शन होना है। इस दौरान अशोक चौधरी, दिनेश पंत, राम किशुनराम, जगदीश बहुगुणा, हरेंद्र सिंह, प्रेम सिंह रावत, रवि नंदन कुमार समेत बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल होंगे।

Related posts

भारतीय वायु सेना ने ब्रिटेन में बहुपक्षीय अभ्यास में विमान न भेजने का फैसला किया

Ankit Gupta

बरसात के मौसम में ऐसे बनाएं डाइट, दूर होंगी बीमारियां

Ankit Gupta

आंखों को खूबसूरत और आकर्षक बनाने के लिए करें ये 3 उपाय

Ankit Gupta

Leave a Comment

Trulli
error: Content is protected !!
Open chat
Need help?
Hello
Welcome to Meerut Darpan News