मेरठ दर्पण
Breaking News
मेरठ

सेंट जेम्स विद्यालय के प्रांगण में गणतंत्र दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन

कंकर खेड़ा  गुरुनानक बाज़ार स्थित सेंट जेम्स विद्यालय के प्रांगण में गणतंत्र दिवस व बसंत पंचमी के उपलक्ष में कार्यक्रम आयोजित किए गए | इस स्वर्णिम अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ0 नवीन सिंह व मुख्य अध्यापिका अर्पणा सिंह के कर कमलों द्वारा ध्वजारोहण किया गया | इसके उपरांत बच्चों द्वारा देशभक्ति के गीत व नृत्य प्रस्तुत किए गए | कक्षा नौवीं की छात्रा हेडगर्ल वैभवी शर्मा द्वारा अंग्रेजी भाषण, अध्यापिका मीनाक्षी शर्मा द्वारा हिंदी भाषण दिया गया | प्रधानाचार्य ने अपने संदेश में बच्चों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए गणतंत्र दिवस के महत्व से अवगत कराया गया साथ ही साथ बसंत पंचमी की बधाई भी दी |
आज ही के दिन विद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय श्री महेंद्र सिंह की तीसरी पुण्यतिथि पर प्रधानाचार्य , मुख्य अध्यापिका  व शिक्षकगणों तथा बच्चों द्वारा पुष्पांजलि अर्पित की गई | इस अवसर पर मुख्य अध्यापिका अर्पणा सिंह व अध्यापिका  रंजना शर्मा के द्वारा उनके जीवन व कार्यों पर प्रकाश डाला गया |
कार्यक्रम की समाप्ति पर बच्चों को मिष्ठान वितरित किया गया |

Related posts

मुख्यमंत्री ने सर्राफ परिवार को 5 लाख की आर्थिक सहायता दी

मेरठ कोरोना अपडेट 29.10

50 लोगों ने बहुजन समाज पार्टी छोड़कर आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण

Leave a Comment

Trulli
error: Content is protected !!
Open chat
Need help?
Hello
Welcome to Meerut Darpan News