मेरठ दर्पण
Breaking News
राजनीति

केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं इस्पात फग्गन सिंह क़ुलासते DNH दौरे पर कार्यकरो के साथ विस्तृत चर्चा की।

तत्पश्चात् मंत्री सेलवास भाजपा कार्यालय अटल भवन पहुंचे। वहाँ उनका स्वागत भाजपा दादरा नगर हवेली और दमन, दीव के प्रदेश अध्यक्ष दीपेशभाई टंडेल जी द्वारा स्वागत सत्कार किया गया। मंत्री की उपस्थिति में अटल भवन में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ एक बैठक आयोजित हुई जिसमें दादरा नगर हवेली और दमन-दीव दोनों लोकसभा सीटों की वर्तमान स्थिति पर संगठनात्मक चर्चा की गई। मंत्री प्रदेश में लागू प्रधानमंत्री जनकल्याण योजनाओं की जानकारी भी ली, क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों और यहां की समस्याओं की भी जानकारी उन्होंने ली। केंद्रीय राज्य मंत्री ने दादरा नगर हवेली में आदिवासियों के लाभ और स्वास्थ्य और शिक्षा के बारे में जानकारी प्राप्त की, प्रदेश के अनुसूचित जनजाति मोर्चा द्वारा प्रदेश में खनन और खनिजों के मुद्दे पर पंचायत और संघ प्रदेश में लागू नियमों के विषय में चर्चा की गई। अन्य राज्यों से रेत, पत्थर, मिट्टी, मोरम जैसी सामान्य वस्तुओं के लिए अधिक राशि का भुगतान करना पड़ता है जिसके चलते निर्माण लागत ज़्यादा बेठती है।स्थानीय लोगो के रोजगार को सक्षम करने के लिए दादरा नगर हवेली में भी ख़ान-खनिज संबंधित भारत के अन्य केंद्र शासित प्रदेशों के समान नियम लागू किए जाने चाहिए इस प्रकार की मांग अनुसूचित जनजाति मोर्चा द्वारा की गई।माननीय मंत्री ने प्रदेश के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में हो रहे विकास कार्यों को सुना एवं वास्तविक स्थानीय समस्याओं के बारे में अन्य विस्तृत जानकारी प्राप्त की।उन्होंने प्रदेश में उत्पन्न होने वाली समस्याओं को दूर करने के लिए दिल्ली से अपने मंत्रालय की ओर से संपूर्ण सहयोग देने का आश्वासन भी दिया। इसके बाद माननीय मंत्रीश्री द्वारा आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों के संबंध में अटल भवन में मौजूद कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया गया। अटल भवन में आयोजित बैठक में अन्य उपस्थित लोगों में संगठन महामंत्री विवेक दाढकर, प्रदेश महामंत्री मनीष देसाई, महेश गावित, प्रदेश उपाध्यक्ष हितेश लाड, महेश अगरिया, धर्मेश सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष वीरेन्द्र राजपुरोहित, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रमेशभाई कडू, जीतूभाई माढा सेलवास जिला ग्रामीण अध्यक्ष राजेशभाई वरठा,दानह जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक प्रधान, मसाट मंडल अध्यक्ष एवं एसटी मोर्चा सोशल मीडिया के प्रदेश समन्वयक अश्विन पटेल , अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राज्य सचिव सुमन वर्था, दानह जिला पंचायत सदस्य भगू भाई पटेल, विपुल भुसारा, रविभाई पटेल, श्रीमती रेखा बेन पटेल, श्री जयेश वरठा व्यापारी एसोशिएशन के अध्यक्ष शांतु भाई पुजारी, उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष द्वारकानाथ पाण्डेय उपस्थित थे।

Related posts

भारतीय जनता पार्टी मेरठ महानगर की कैन्ट विधानसभा का वर्चुअल सम्मेलन

PM मोदी 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन करेंगे

cradmin

लखनऊ :मायावती ने सपा को घेरा कहा रामचरितमानस के नाम पर कर रही है राजनीति

cradmin

Leave a Comment

Trulli
error: Content is protected !!
Open chat
Need help?
Hello
Welcome to Meerut Darpan News