मेरठ दर्पण
Breaking News
राजनीति

डॉ. विक्रम का एक और विवदित बयान बोले :महात्मा गांधी नहीं, ज्योतिबा फुले को होना चाहिए राष्ट्रपिता

अपने विवादित बयानों के लिए चर्चा में रहने वाले इलाहाबाद विश्वविद्यालय के मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ.विक्रम ने एक बार फिर से एक  विवादित बयान दिया है। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे वो कहते पाए जा रहे हैं की महात्मा गांधी को नहीं, बल्कि ज्योतिबा राव फुले को राष्ट्रपिता का दर्जा मिलना चाहिए था। वायरल वीडियो में डॉक्टर विक्रम को यह कहते हुए पाया जा रहा है की इतिहासकारों और समाज के लोगों ने महात्मा गांधी को राष्ट्रपिता का दर्जा देकर गलत किया है। देश के निर्माण में ज्योतिबा राव फुले का अहम योगदान रहा है। उनके काम को देखते हुए उन्हें ही यह उपाधि मिलनी चाहिए। जब डॉक्टर विक्रम से वायरल वीडियो में उनके द्वारा दिए गए बयान के बारे में पुछा गया तो उन्होंने स्वीकार किया की यह बयान उनके द्वारा ही दिया गया है। इसके साथ ही उन्होंने अपने बयान को दोहराते हुए कहा की गांधी जी को भारत के राष्ट्रपिता का दर्जा नहीं मिलना चाहिए। इसके असली हकदार ज्योतिबा राव फुले हैं। उनका कार्य गांधी जी तथा अन्य लोगों से बहुत बड़ा था।

गौरतलब है की इलाहबाद विश्व विद्यालय प्रशासन द्वारा डॉक्टर विक्रम को पूर्व में कई बार उनके द्वारा दिए गए विवादित बयान को लेकर उन्हें नोटिस दिया जा चूका है लेकिन इसके बावजूद वो ऐसे विवादित बयान देते रहते हैं। डॉक्टर विक्रम का विवादों के साथ पुराना नाता रहा है। कुछ समय पहले भी उन्होंने एक विवादित बयान दिया था जिसको लेकर काफी हो हल्ला मचा था। कुछ महीने पहले उन्होंने विश्वविद्यालय पर आरोप लगाते हुए कहा था की विश्वविद्यालय में जाति के आधार पर नंबर दिए जाते हैं। इसके साथ ही साथ उन्होंने धर्म पर भी विवादित टिप्पणियां करी थीं। जिसको लेकर उनका काफी विरोध भी किया गया था।

Related posts

उत्तर प्रदेश सरकार के एक ओर मंत्री की कोरोना से मौत

शिवसेना के नेता संजय राउत गिरफ्तार बड़े घोटाले का आरोप

Ankit Gupta

यूपी में दूसरे चरण मे 61फीसदी वोटिंग, गोवा में 79% और उत्तराखंड में 59.50% हुआ मतदान

Ankit Gupta

Leave a Comment

Trulli
error: Content is protected !!
Open chat
Need help?
Hello
Welcome to Meerut Darpan News