मेरठ दर्पण
Breaking News
राष्ट्रीय

पंजाब – भारत जोड़ो यात्रा में सांसद का निधन

 

पंजाब में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शनिवार को जालंधर से कांग्रेस सांसद चौधरी संतोख सिंह का निधन हो गया। उन्हें हार्ट अटैक आया। इसके बाद उन्हें फौरन फगवाड़ा के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने कहा कि उनकी रास्ते में ही मौत हो चुकी है। सांसद संतोख का कल सुबह 11 बजे उनके पैतृक गांव धालीवाल में अंतिम संस्कार किया जाएगा। उधर, राहुल ने भारत जोड़ो यात्रा रविवार तक रोक दी है। अंतिम संस्कार के बाद फिर शुरू होगी।

सांसद से कहा ज्योति हाऊ आर यू और नीचे गिर पड़े
पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर राजा वड़िंग ने कहा कि सुबह चौधरी संतोख सिंह पूरी तरह से ठीक थे। खुद वह स्टेज पर नारे लगा रहे थे। मैं हाथ पकड़कर उन्हें स्टेज से नीचे लाया। वह राहुल जी के साथ चले। तमिलनाडु से सांसद ज्योति यहां आई थीं। उनसे बात कर रहे थे। चौधरी संतोख सिंह ने कहा ज्योति हाऊ आर यू और ऐसा कहते-कहते वह गिर गए। डॉक्टर ने कहा कि उन्हें सडन हार्ट फेलियर हुआ।

पीएम मोदी ने जताया दुख
पीएम नरेंद्र मोदी ने भी संतोख सिंह के निधन पर दुख जताया। कहा- वे पंजाब के लोगों की सेवा के लिए किए प्रयासों के लिए याद किए जाएंगे। उनके परिवार और समर्थकों के साथ संवेदना प्रकट करता हूं। राहुल गांधी जालंधर स्थित फुटबॉल चौक में चौधरी संतोख सिंह के घर पहुंचे और परिवार वालों से मुलाकात की। राहुल ने कहा- उनके अचानक निधन से स्तब्ध हूं। वे जमीन से जुड़े परिश्रमी नेता, एक नेक इंसान और कांग्रेस परिवार के मजबूत स्तम्भ थे। राहुल की कल जालंधर में प्रेस कान्फ्रेंस थी। उसे भी स्थगित कर दिया गया है। अब यह कान्फ्रेंस 17 जनवरी को होशियारपुर में होगी। प्रियंका गांधी जयराम रमेश, मल्लिकार्जुन खड़गे, भगवंत मान, कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी संतोख सिंह को श्रद्धांजलि दी।

Related posts

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का निधन

उपराष्ट्रपति चुनाव – धनकड़ के सामने विपक्ष की एकता ध्वस्त

Ankit Gupta

सुप्रीम कोर्ट ने विजय माल्या को अवमानना के लिए 4 महीने की जेल की सजा सुनाई

Ankit Gupta

Leave a Comment

Trulli
error: Content is protected !!
Open chat
Need help?
Hello
Welcome to Meerut Darpan News