मेरठ दर्पण
Breaking News
मेरठ

नालियों में गोबर बहाने पर डेयरी संचालकों पर लगेगा जुर्माना

 

 

मेरठ नगर निगम ने बड़ा फैसला लेते हुए नालियों में गोबर बहाने वालों पर अब जुर्माना लगाने का निर्देश दे दिया है। जानकारी के अनुसार, नगर आयुक्त डॉ. अमित पाल शर्मा के निर्देशन में विशेष अभियान शुरू कर दिया गया है। जिसमें डेयरी संचालकों पर जुर्माने की कार्रवाई होगी। बता दें टीम ने उन क्षेत्रों में विशेष रूप से निरीक्षण भी किया है जहां ऐसा समस्या देखी जाती है। निरीक्षण के समय जहां भी नालियों में गोबर मिलता है, उन डेयरी संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

4 लोगों पर लगा 25000 का जुर्माना

जानकारी देते हुए नोडल अफसर सफाई व्यवस्था डॉक्टर हरपाल सिंह ने बताया कि मीनाक्षी पुरम और साकेत में 4 लोगों पर ₹25000 का जुर्माना लगाया गया है। आपको बता दें कि बरसात के वक्त हर साल देखा जाता है कि नगर निगम द्वारा नालों की सफाई की जाती है। उसके बावजूद भी शहर भर में जलभराव की स्थिति रहती है। इसका मुख्य कारण डेयरी से निकलने वाला गोबर ही माना जाता है।

लोगों ने किया नगर निगम की पहल का स्वागत

इस दौरान नगर निगम की पहल का लोगों ने स्वागत करते हुए कहा है कि अगर नगर निगम द्वारा इसी तरीके से ठोस कार्रवाई की जाएगी तो शहर वासियों को जलभराव, गोबर की गंदगी से निजात मिल सकती है। कुछ लोगें ने संदेह जताते हुए ये भी कहा कि पहले भी नगर निगम द्वारा ऐसे अभियान चलाए जाते हैं। लेकिन यह सिर्फ एक-दो दिन तक ही सीमित रहते हैं।

Related posts

जन्माष्टमी पर लाखों घरों की बिजली कटी

भाजपा युवा मोर्चा ने किया यंग इंडिया रन प्रतियोगिता का आयोजन

Ankit Gupta

बाथरूम की टाइल्स को चमकदार बनाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

Ankit Gupta

Leave a Comment

Trulli
error: Content is protected !!
Open chat
Need help?
Hello
Welcome to Meerut Darpan News