मेरठ दर्पण
Breaking News
मेरठ

ऊर्जा राज्यमंत्री डा0 सोमेन्द्र तोमर ने किसानों को वितरित किये आवश्यक उपकरण

 

मेरठ छावनी स्थित केन्द्रीय गोवंश अनुसन्धान संस्थान के तत्वाधान में गगोल तीर्थ पर देशी गोवंश उत्पादन एवं गौ अपशिष्ट प्रबंधन विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा राज्य मंत्री डा0 सोमेन्द्र तोमर ने किया। कार्यक्रम के अध्यक्ष संस्थान के निदेशक डा. उमेश सिंह ने मुख्य अतिथि व अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया और उन्होने देशी गोवंश के विकास एवं किसानों के हित में चल रही संस्थान की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। सोमेन्द्र तोमर ने किसानों के हित में चल रहे गोवंश संस्थान के प्रयासों की सराहना की और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार की परियोजना के अंतर्गत पशुपालकों की जानकारी हेतु “भारतीय देशी गोवंश की प्रमुख नस्लें एवं गौ अपशिष्ट मूल्य संवर्धन” शीर्षक पर एक फोल्डर का विमोचन भी किया। इस कार्यक्रम में आसपास के गावों के सैकड़ों से अधिक किसानों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा किसानों को उन्नत पशुपालन हेतु खनिज मिश्रण, पशु चाटन, कृमि नाशक, किलनी की दवाई, पावर विन्नोवर, इत्यादि का भी वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन परियोजना प्रभारी डा. अजयवीर सिंह सिरोही द्वारा किया गया। कार्यक्रम में किसानों को गोवंश प्रबंधन, पशु पोषण एवं स्वास्थ्य प्रबंधन से संबन्धित जानकारी भी दी गई। किसानों को पराली के यूरिया उपचार का भी प्रदर्शन किया गया। डा. संजीव कुमार वर्मा द्वारा संस्थान की ओर से किसानों हेतु चल रही अनुसूचित जाति उप परियोजना की जानकारी दी गई और उन्होने धन्यवाद ज्ञापन भी दिया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य गुड्डू गगोल, डा. नेमी चंद, डा. सुमित महाजन, डा. अहमद फहीम, डा. कार्तिक तोमर, विकास भड़ाना आदि मौजूद रहें।

Related posts

मेरठ छावनी के दो टोल बूथ होंगे खत्म,व्यापारियों को मिलेगी राहत

फास्टैग की अब नहीं बढ़ेगी डेडलाइन

वेंकटेश्वरा में मनाया गया विश्व हिन्दी दिवस

Ankit Gupta

Leave a Comment

Trulli
error: Content is protected !!
Open chat
Need help?
Hello
Welcome to Meerut Darpan News