मेरठ दर्पण
Breaking News
धार्मिक

पंजाब के तमाम वर्ग सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे हैं, अब पंजाब के आईएएस, पीसीएस और राजस्व विभाग के अफसरों ने भी पंजाब सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा: अश्वनी शर्मा

पंजाब के तमाम वर्ग सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे हैं, अब पंजाब के आईएएस, पीसीएस और राजस्व विभाग के अफसरों ने भी पंजाब सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा: अश्वनी शर्मा

पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा आज मोहाली भाजपा के नए जिलाध्यक्ष संजीव विशिष्ट के पदभार संभालने के कार्यक्रम में शामिल होने मोहाली पहुंचे, जहाँ उनका जिला पदाधिकारियों द्वारा गुलदस्ते व दोशाला देकर स्वागत किया। संजीव वशिष्ठ ने प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा और पूरे नेतृत्व को भरोसा दिया कि वह संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी को पूरी लग्न से निभाएंगे और भाजपा को जिला मोहाली में मजबूत करने के लिए दिन-रात एक करेंगे।
 अश्वनी शर्मा ने इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आगामी स्थानीय व लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा किए गए कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में अपने आस-पास के लोगों का काम करें, उनकी समस्याओं को प्रशासन व सरकार तक पहुंचाएं और अगर उसके लिए धरने-प्रदर्शन करने सेपड़े तो पीछे ना हटें तथा जनता को साथ लेकर पंजाब सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन करें। अश्वनी शर्मा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पंजाब में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। पंजाब में गैगस्टर्स व देशद्रोही ताकतों का दबदबा दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। इनका मनोबल इतना ऊंचा है कि उन्हें पुलिस, सरकार, कानून या पुलिस का कोई डर नहीं है। पुलिस के जवानों को सरेआम गोलीयां मारी जा रही है, जो कि बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। इसके लिए पंजाब सरकार जिम्मेदार है। भारतीय जनता पार्टी इसकी कड़े शब्दों में घोर निंदा करती है। उन्होंने कहा कि पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति बद से बदतर हो चुकी है। पंजाब के लोगों में डर इतना हावी हो गया है कि इस खौफ की झ से लोग अपने निजी गहने पहनने से भी परहेज करने लगे हैं।
 अश्वनी शर्मा ने कहा कि पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार ने पंजाब के लोगों का जीना दूभर कर दिया है। पंजाब में रेत-बजरी समेत रोजमर्रा की जरूरत की चीजों के दाम आसमान छू रहे हैं। पंजाब में आम लोगों के लिए घर बनाना सपना बन गया है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने जनता से बड़े-बड़े झूठे वादे करके पंजाब में सरकार बनाई और अब तक एक भी वादा पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा कि भगवंत मान सरकार बनने के बाद जीएसटी से होने वाली आय घट रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब का प्रति व्यक्ति जीएसटी आय घटकर 551 रुपये हो गया है, जबकि हमारे पड़ोसी राज्य हरियाणा का बढ़कर 2356 रुपये हो गया है। भगवंत मान सरकार अपने झूठे प्रचार के लिए अनावश्यक विज्ञापनों पर पंजाब के खजाने से प्रतिदिन करोड़ों रुपये खर्च कर पंजाब के खज़ाने पर अतिरिक्त बोझ डाल रही है।
 अश्वनी शर्मा ने भगवंत मान सरकार की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि पंजाब की आर्थिक स्थिति तेजी से दिवालियापन के तरफ से बढ़ रही और इसके बावजूद पंजाब के मुख्यमंत्री दिल्ली के नेतृत्व को खुश करने के लिए अपने व केजरीवाल के चहेतों को थोक में चेयरमैनियाँ बाँट कर कर्ज में डूबे पंजाब के खजाने पर अनावश्यक बोझ डाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब तो पंजाब सरकार के रवैये के खिलाफ पंजाब के पीसीएस अधिकारियों द्वारा सामूहिक छुट्टी पर जाने का एलान कर दिया है। आईएएस अधिकारियों का विजिलेंस के विरुद्ध एकजुट होना तथा 60 से अधिक आईएएस अधिकारियों के इस्तीफों की घोषणा से स्पष्ट हो चुका है कि भगवंत मान सरकार और प्रशासन में किसी तरह का कोई तालमेल नहीं है। केजरीवाल सरकार के दिल्ली के अधिकारीयों की पंजाब के प्रशासन में सीधी दखलअंदाजी से पंजाब की अफसरशाही बहुत खफा है। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है जैसे पूरा पंजाब धरने पर बैठ गया है। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के कई जनहितैषी कार्यों से बहुत खुश है। अब पंजाब की जनता ने पंजाब में बीजेपी को सत्ता में लाने का मन बना लिया है तथा वह पंजाब की सभी नगर निगम और लोकसभा सीटों पर बीजेपी को जिताएंगे।
इस मौके पर प्रदेश महासचिव राजेश बागा, प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा, केवल सिंह ढिल्लों, लखविंदर कौर गरचा, सुखविंदर सिंह गोल्डी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अमनदीप कौर रामूवालिया, प्रदेश मीडिया सह-सचिव हरदेव सिंह उभा, कमलजीत सिंह सैनी, सुरेंदरपाल सिंह आहलुवालिया, पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील राणा, संजीव खन्ना, सभी मंडलों के अध्यक्ष व पंजाब व जिला नेतृत्व आदि उपस्थित थे।

Related posts

ऊर्जा राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर ने शिव मंदिर में परिवार संग किया रुद्राभिषेक

Ankit Gupta

सोमदत्त विहार मे धूमधाम से मनाई हनुमान जयंती

Ankit Gupta

महाराजा रणजीत सिंह सशस्त्र सेना प्रशिक्षण संस्थान में दाखिले के लिए छात्र-छात्राएं पूरे उत्साह के साथ कोचिंग क्लास ले रहे हैं।

cradmin

Leave a Comment

Trulli
error: Content is protected !!
Open chat
Need help?
Hello
Welcome to Meerut Darpan News