लोक स्वास्थ्य सेवा समिति शामली द्वारा आयोजित निशुल्क 51 वा निशुल्क चश्मे वितरण कैंप का शुभारंभ डॉक्टर अब्दुल बासित नेत्र चिकित्सक एवं संस्था के अध्यक्ष कुलदीप गोयल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। मुख्य चिकित्सक डॉक्टर अब्दुल नेत्र चिकित्सक द्वारा 122 मरीजों का चेकअप किया कंप्यूटर मशीन द्वारा। और मरीजों को सलाह दी। अध्यक्ष कुलदीप गोयल ने बताया कि आज 122 मरीजों का चेकअप किया गया। 78 जरूरतमंद को चश्मे का वितरण किया गया। संस्था के पदाधिकारी के द्वारा। हर महीने के दूसरे संडे को यह कैंप लगाया जाता है। महासचिव संजय कुमार त्यागी ने सभी का आभार व्यक्त किया धन्यवाद किया।
इस अवसर पर कोषाध्यक्ष महेश शर्मा, रवि संगल, ,नरेंद्र ,उस्मान नाबील, मोनू कुमार, आदि मौजूद रहे