मेरठ। भारतीय जनता युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष ठाकुर अंकुर कुशवाह ने सर्किट हाउस में मीडिया से बात करते हुए कहा कि आगामी 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस स्वामी विवेकानंद जी की जयन्ती के उपलक्ष्य में भाजयुमों द्वारा प्रदेश के सभी जिलों व महानगर में यंग इंडिया रन (दौड) आयोजित कर रही है। जिसमें अन्तरराष्ट्रीय खिलाडी व हर वर्ग का युवा प्रतिभाग करेगा।
प्रेस वार्ता में विक्रम शर्मा, पीयूष शर्मा, विनोद जाहिदपुर, रोहित आनन्द, प्रशांत सूर्यवंशी, मोनू व वरूण आदि थे।