संत समागम में दूर दराज से पहुंचे सैकडो साधु-संत…
वेस्ट एंड रोड स्थित जैन विवाह मंडप में शुक्रवार को संत समागम में साक्षी महाराज पहुंचे। उन्होंने राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को फ्लाप बताया। कहा कि जिन लोगों ने देश के 2 टुकड़े कराए, जो फूट डालो राज करो की संस्कृति में विश्वास करते हैं। लाखों हिंदुओं के कत्ल का इल्जाम जिन पर जाता है, वो जोड़ने की बात करते हैं।
ये केवल जोड़ने का नाटक नहीं है बल्कि अपनी इमेज बचाने का तरीका है। ज्ञातव्य हो कि देशभर में हिंदू धर्म के प्रति और जागृति लाने के लिए क्रांतिधरा मेरठ में शुक्रवार को विभिन्न अखाड़ों के साधुसंत जुटे। संत समागम के आयोजक अखिल भारतीय निर्मोही अखाड़ा के महामंडलेश्वर महेंद्रदास जी ने आये साधु संतों का स्वागत किया। इस दौरान भाजपा नेता भी मौजूद रहे।