मेरठ दर्पण
Breaking News
मेरठ

भाजपा युवा मोर्चा के रक्तदान शिविर में करीब 90 लोगो ने किया रक्तदान

मेरठ दर्पण मेरठ- करना है मानव कल्याण, तो करो रक्तदान की कहावत को चरितार्थ करते हुए सोमवार को मेरठ महानगर युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने शर्मा स्मारक केे निकट आई.एम.ए. ब्लड बैंक में वृहद स्तर पर रक्तदान एवं प्लाज्मा दान कर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाया।
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस इस वर्ष भी देश भर में उत्साह पूर्वक सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। आज सोमवार 14 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी के जन्म दिवस का आगाज हुआ। सेवा सप्ताह के प्रथम दिन भारतीय जनता युवा मोर्चा मेरठ महानगर एवं मेरठ जिला द्वारा आई.एम.ए. ब्लड बैंक में वृहद स्तर पर रक्तदान एवं प्लाज्मा दान कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा मेरठ महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल, विधायक सत्य प्रकाश अग्रवाल एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा देवेंद्र चौधरी ने संयुक्त रुप से फीता काटकर किया। विधायक सोमेन्द्र तोमर भी उपस्थित रहे। सबसे पहले रक्तदान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र चौधरी ने किया।
बताते चलें कि सेवा सप्ताह का कार्यक्रम 20 सितंबर तक चलेगा। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह एवं संगठन महामंत्री सुनील बंसल के आवाहन पर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा यूपी के 75 जिलों में रक्त व प्लाजा दान कार्यक्रम का आयोजन होना था। मेेरठ में युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष वीनस शर्मा के नेतृत्व में इस कार्यक्रम का आयोजन हुआ। वीनस शर्मा ने बताया कि इस बार रक्तदान शिविर में सामान्य ब्लड ग्रुप ओ पॉजिटिव और बी पॉजिटिव को नहीं लिया गया। बाकी जो ब्लड ग्रुप बहुत मुश्किल से मिल पाते हैं ऐसे लोगों को पिछले 1 हफ्ते से ढूंढ कर उनकी सूची बनाई गई थी। उन्हीं लोगों से रक्तदान कराया गया। करीब 87 से अधिक लोगों ने रक्तदान कर इस महादान में भाग लिया। सभी रक्तदाताओं को मास्क-सैनिटाइजर देकर सम्मानित किया गया। महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल ने आए हुए सभी युवाओं से कोरोना से बचाव संबंधी निर्देशों का पालन करने एवं सोशल डिस्टेंसिंग रखने की अपील की एवं सभी रक्तदानकर्ताओं का धन्यवाद किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा महानगर उपाध्यक्ष संजय त्रिपाठी, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा अंकुर मुखिया, अमित तोमर, संयोजक संचित गुप्ता, मीडिया प्रभारी निशांक गर्ग, रमन धींगरा, उपाध्यक्ष पवन भारद्वाज, अखिल गोयल, विनय विरालिया, शंभू पहलवान, शिवम शर्मा, पंकज लोधी, प्रवीण भड़ाना, अमल खटीक, आयुष खटीक, अमित गोयल, मयंक रावत, नोनू पंडित, वरुण सूद, राहुल पाल, हेमंत शाक्य, हर्षित आनंद, अमरीक गुज्जर, अमरदीप ओझा सहित सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मुख्य रूप से मौजूद थे।

 

Related posts

बाप ने बेटी को कन्यादान में दिया दो लीटर पेट्रोल

ऊर्जा मंत्री सोमेंद्र तोमर ने शिव मंदिर में पत्नी संग किया रुद्राभिषेक, शिव भक्तों को किया प्रसाद का वितरण

Ankit Gupta

किसानों के लिए यह बिल डेथ वारंट है इसका समाधान केवल बिल वापसी है- सांसद संजय सिंह

Trulli
error: Content is protected !!
Open chat
Need help?
Hello
Welcome to Meerut Darpan News