मेरठ दर्पण
Breaking News
दिल्लीराष्ट्रीय

फ्लाइट में पेशाब करने वाले आरोपी के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

 

दिल्ली – दिल्ली पुलिस ने मुंबई के एक व्यक्ति शंकर मिश्रा के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है। दरअसल, शंकर मिश्रा पर 26 नवंबर को न्यूयॉर्क से दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट में बिजनेस क्लास में एक 70 वर्षीय महिला पर पेशाब करने का आरोप है। मिली जानकारी के अनुसार, अब तक सिर्फ 4 क्रू मेंबर ही जांच में शामिल हुए हैं और अन्य को शुक्रवार (6 जनवरी) को जांच में शामिल होना है।
फ्लाइट में पेशाब का मामला, आरोपी के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी, जांच के लिए दिल्ली पुलिस की टीम पहुंची मुंबई
FIR भी दर्ज
आपको बता दें कि दिल्ली पुलिस ने पेशाब करने वाले व्यक्ति के खिलाफ FIR भी दर्ज कर ली है। इतना ही नहीं जांच के लिए दिल्ली पुलिस की एक टीम शुक्रवार को मुंबई पहुंची है। पुलिस सूत्रों की मानें तो मुंबई के कुर्ला इलाके में आरोपी शंकर मिश्रा का रिश्तेदार रहता है। पुलिस यहां उसी रिश्तेदार से पूछताछ करने और शंकर के संदर्भ में जानकारी इकट्ठा करने के लिए पहुंची है।
मुंबई का रहने वाला है आरोपी
मामले में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि मिश्रा मुंबई का रहने वाला है। हमने अपनी टीमों को उसके ज्ञात स्थानों पर मुंबई भेजा था, लेकिन वह फरार था। हमारी टीमें उसका पता लगाने की कोशिश कर रही हैं।
वहीं DGCA के अनुसार ऐसा प्रतीत होता है कि बोर्ड पर एक अनियंत्रित यात्री को संभालने से संबंधित प्रावधानों का पालन नहीं किया गया है। संबंधित एयरलाइन का आचरण अव्यवसायिक प्रतीत होता है और यह एक प्रणालीगत विफलता का कारण बना है। यह विनियामक दायित्वों की सराहना की कमी है।

Related posts

आइपीएस नवनीत सिकेरा भी कोरोना पाॅजिटिव

एक दिन में पहली बार 3.32 लाख नए केस, 2255 मौत से हड़कंप

आमजन को माॅस्क व सैनेटाईजर का उपयोग करने व सोशल डिस्टेनसिंग का पालन करने के लिए प्रेरित करें- गृह सचिव, भारत सरकार

Leave a Comment

Trulli
error: Content is protected !!
Open chat
Need help?
Hello
Welcome to Meerut Darpan News