मेरठ दर्पण
Breaking News
मेरठ

जिलाधिकारी ने किया उपाध्यक्ष एमडीए पद का अतिरिक्त चार्ज ग्रहण

जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में की अधिकारियों व कर्मचारियों से भेंट

 

मेरठ-जिलाधिकारी श्री के0 बालाजी ने आज कलेक्ट्रेट पहॅुच कर कर्मचारियों से भेंट की। जनता से रूबरू होकर उनकी समस्याएं भी सुनी। उन्होने एमडीए पहॅुच कर उपाध्यक्ष एमडीए का पदभार अतिरिक्त चार्ज के रूप में ग्रहण किया। उन्होने आयुक्त मेरठ मंडल से शिष्टाचार भेंट की। जिलाधिकारी ने कहा कि जनता की समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता पर पूरी पारदर्षिता व समयबद्ध ढ़ग से किया जायेगा। उन्होने कर्मचारियों से कहा कि वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी व पारदर्षिता से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें।

जिलाधिकारी श्री के0 बालाजी ने कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय में कर्मचारियों व विभिन्न विभागीय अधिकारियों से भेंट की। उन्होने कहा कि सभी अधिकारी व कर्मचारी ईमानदारी से अपना कार्य करें व जनता की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता पर सुनिष्चित कराये। जिलाधिकारी ने आयुक्त मेरठ मंडल से शिष्टाचार भेंट की। कलेक्ट्रेट में कर्मचारियों ने जिलाधिकारी का स्वागत किया।

जिलाधिकारी ने उपाध्यक्ष एमडीए का अतिरिक्त चार्ज आज ग्रहण किया। उन्होने कहा कि जनता की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता पर पूरी पारदर्षिता व ईमानदारी के साथ होना चाहिए। उन्होने कहा कि नये प्रोजेक्टो पर जोर दिया जायेगा तथा अवैध निर्माणों पर भी नियमानुसार कार्यवाही हो यह सुनिष्चित किया जायेगा। उन्होने कहा कि विकास कार्यों से सरकार की छवि बनती है।

इस अवसर पर एमडी पीवीवीएनएल अरविन्द मलप्पा बंगारी, एसडीएम सदर संदीप भागिया, सचिव एमडीए प्रवीणा अग्रवाल, कलेक्ट्रेट नाजिर सुरेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Related posts

मेरठ में 108,सहारनपुर में मिले 128 कोरोना संक्रमित

विषम परिस्थितियों में कोरोना का प्रभावी उपचार देने में सफल रहा वेंक्टेश्वरा- डॉ0 सुधीर गिरि

Mrtdarpan@gmail.com

सिविल इंजीनियर्स के विधार्थियो ने किया रेलवे टै्क का विजिट

Trulli
error: Content is protected !!
Open chat
Need help?
Hello
Welcome to Meerut Darpan News