मेरठ दर्पण
Breaking News
मनोरंजन

शादी की खबरों के बीच तारा सुतारिया और आदार जैन का हुआ ब्रेकअप

नए साल की शुरुआत में बॉलीवुड से एक बुरी खबर सामने आई है। तारा सुतारिया और आदार जैन का ब्रेकअप हो चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों ने अब अपने रास्ते अलग करने का फैसला कर लिया है। कहा जा रहा है कि दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि इस ब्रेकअप के बाद भी दोनों के बीच दोस्ती बरकरार है।

आपको बता दें कि कपूर परिवार द्वारा आयोजित हर बड़े इवेंट में स्टार को इनवाइट किया जाता है। हालांकि, वह रणबीर कपूर की शादी और हाल ही में हुई क्रिसमस पार्टी में नजर नहीं आईं। जिसके बाद दोनों के ब्रेकअप के चर्चे शुरू हो गए। आदार और तारा काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों की पहली मुलाकात साल 2018 में एक दिवाली पार्टी में हुई थी। दोनों के बीच बातचीत एक कॉमन फ्रेंड के जरिए शुरू हुई और धीरे-धीरे मिलने का सिलसिला शुरू हुआ।

कुछ ही समय में दोनों रिलेशनशिप में आ गए और अपना ज्यादातर समय एक दूसरे के साथ बिताने लगे थे। हालांकि चार साल बाद ये रिश्ता अब टूट चुका है। वर्कफ्रंट की बात करें तो तारा सुतारिया हाल ही में फिल्म ‘एक विलेन रिटर्न्स’ में नजर आई थीं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। वहीं उनके अगले प्रोजेक्ट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म ‘अपूर्व’ में नजर आएंगी। वहीं अगर आदार के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनको पिछली बार जैकी श्रॉफ, श्लोका पंडित और एल्नाज़ नोरोज़ी के साथ अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हुई फिल्म ‘हैलो चार्ली’ में देखा गया था। हालांकि यह फिल्म दर्शकों को ज्यादा प्रभावित नहीं कर पाई थी।

Related posts

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी अपने संगीत के दौरान रातां लंबिया पर डांस करेंगे।

Ankit Gupta

अक्षय कुमार आनंद एल राय की छोड़ी ‘गोरखा’, निर्माता ने किया खुलासा

Ankit Gupta

पहली बार सामने आया प्रियंका चोपड़ा की बेटी का चेहरा

cradmin

Leave a Comment

Trulli
error: Content is protected !!
Open chat
Need help?
Hello
Welcome to Meerut Darpan News