मुख्य विकास अधिकारी मेरठ शशंक चौधरी ने बताया कि जनपद किसानों के लिए दिनांक 23 दिसंबर 2022 को किसान सम्मान दिवस का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि पहले किसान सम्मान दिवस का आयोजन चौ0 चरण सिंह विवि के सुभाष चंद्र प्रेक्षाग्रह परिसर में आयोजित किया जाना प्रस्तावित था। उन्होंने बताया कि किन्ही अपरिहार्य कारणों से किसान सम्मान दिवस कार्यक्रम के स्थान में परिवर्तन किया गया है तथा अब यह कार्यक्रम सर छोटू राम इंजीनियरिंग कालेज में आयोजित किया जाएगा।