मेरठ दर्पण
Breaking News
मेरठ

मंडल अध्यक्षों को तिरंगा वितरित कर तिरंगा वितरण कार्यक्रम का किया शुभारंभ

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह रविवार को ऊर्जा राज्य मंत्री एवं मेरठ दक्षिण विधायक डा0 सोमेन्द्र तोमर के शास्त्रीनगर स्थित आवास पर पहुंचे , जहां सोमेन्द्र तोमर ने स्वतंत्र देव सिंह का कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ भव्य स्वागत किया। स्वतंत्र देव सिंह ने मेरठ दक्षिण विधानसभा के मंडल अध्यक्षों को तिरंगा वितरित कर तिरंगा वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्वतंत्र देव सिंह ने कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों से हर घर तिरंगा अभियान से जुड़कर अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लगाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल, महानगर महामंत्री अरविन्द गुप्ता मारवाड़ी, मेरठ कैन्ट विधायक अमित अग्रवाल, एम0एल0सी0 सरोजिनी अग्रवाल, एम0एल0सी0 धमेन्द्र भारद्वाज, पूर्व जिलाध्यक्ष शिव कुमार राणा, विनित अग्रवाल शारदा, विधानसभा संयोजक राहुल गुप्ता, मनोनित पार्षद राजकुमार मांगलिक, मण्डल अध्यक्ष रामकुमार चौबे, प्रदीप कपूर, दीपक वर्मा, मनीष प्रजापति, प्रमोद दीक्षित, रूप किशोर शर्मा, अनिल तोमर, रजनीश पंवार, अमरीश चपराना, आयुष चपराना, प्रदीप चपराना, हर्षित त्यागी, हर्षित गोयल, ललित मोरल, सोनू शर्माद्व लोकेश ठाकुर, अंकित विकल आदि मौजूद रहें।

Related posts

प्रेम दौड़ प्रतियोगिता में दौराला रहा प्रथम स्थान पर

राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने धर्मगुरुओं से किया वर्चुअल संवाद

मेरठ- पुलवामा में शहीद सैनिकों को दी श्रद्धांजलि

Ankit Gupta

Leave a Comment

Trulli
error: Content is protected !!
Open chat
Need help?
Hello
Welcome to Meerut Darpan News