मेरठ दर्पण
Breaking News
धार्मिक

आज है हरियाली तीज का त्योहार, ऐसे करें व्रत और जानें पूजन विधि

हिंदू धर्म में प्रत्येक त्योहार अपना एक विशेष महत्व होता है. प्रत्येक त्योहार अलग-अलग तरीके और विधि-विधान के साथ सेलिब्रेट किया जाता है। सावन का महीना तो व्रत और त्योहारों से भरा हुआ है। इस महीने हरियाली तीज आती है,आज यानि 31 जुलाई को देश के विभिन्न हिस्सों में हरियाली तीज मनाई जा रही है। आइए जानते हैं पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

हरियाली तीज आज यानि 31 जुलाई को मनाई जा रही है। इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 33 मिनट पर शुरू होगा और रात 8 बज कर  51 मिनट तक रहेगा। इस दिन भगवान शिव और मां पार्वती का पूजन किया जाता है।

हिंदू धर्म में सु​हागिन महिलाओं के लिए इस व्रत का विशेष महत्व है। यह व्रत पति के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र के लिए रखा जाता है। हरियाली तीज हर महिला के लिए बेहद खास है। सुहागिन महिलाएं इस दिन पति की लंबी उम्र की कामना से व्रत करती हैं। वहीं कुंवारी कन्याएं अच्छे वर की इच्छा से पूजा करती हैं। महिलाओं के लिए मायके से सिंधारा भी भेजा जाता है, जिसमें कपड़े व कुछ मीठा होता है। इस दिन महिलाएं सुबह उठकर स्नान आदि कर व्रत कर संकल्प करती हैं। इसके बाद भगवान शिव व माता पार्वती का विधि विधान से पूजन करें और दिन भर निर्जला व्रत करें। अगले दिन प्रदोष काल में व्रत का पारण करें।

Related posts

मोगा में पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री एस. बूटा सिंह की दूसरी पुण्यतिथि पर विशेष सरधांजलि कार्यक्रम

Ankit Gupta

वास्तु टिप्स किचन: किचन के वास्तु दोषों को दूर करने के लिए लगाएं ये तस्वीर, अनाज से भरा होगा भंडार

Ankit Gupta

युवा परिवार सेवा समिति की ओर से नवांशहर में आज नौजवानो ने हाथ में तख्ती लेकर अभ्रद्र गाने को लेकर किया रोष मार्च

cradmin

Leave a Comment

Trulli
error: Content is protected !!
Open chat
Need help?
Hello
Welcome to Meerut Darpan News