हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भाजपा क्षेत्रिय कार्यालय पर जिला व महानगर इकाई की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें विशेष रूप से जिला प्रभारी पंकज सिंह ने भाग लिया तथा इस अभियान को सफल बनाने के टिप्स दिये। बैठक में एमएलसी डा0सरोजनी अग्रवाल, जिलाध्यक्ष विमल शर्मा, महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल, पूर्व विधायक सतवीर त्यागी, कमलदत्त शर्मा, मनिन्दरपाल सिंह, महेश बाली, विवेक रस्तौगी, समीर चैहान आदि मौजूद रहे।