मेरठ दर्पण
Breaking News
मेरठ

जिला न्यायाधीष ने 12 अगस्त को रक्षा बन्धन के अवसर पर घोषित किया, अतिरिक्त अवकाश दिवस

मेरठ। जिला न्यायाधीश मेरठ रजत सिंह जैन ने बताया कि महामंत्री, मेरठ बार एसोसिऐशन, मेरठ द्वारा प्रस्ताव दिनांकित 07.07.2022 तथा प्रस्ताव दिनांकित 08.07.2022 प्रेषित करते हुये अनुरोध किया गया है कि माननीय उच्च न्यायालय द्वारा अधीनस्थ न्यायालयों के लिये जारी वार्षिक कलैण्डर 2022 में दिनाँक 10.07.2022 को ईद उल जुहा (बकरीद) का अवकाश घोषित किया गया है। उच्च न्यायालय के कलैण्डर में यह व्यवस्था दी गयी है कि यदि रविवार को कोई त्यौहार, राष्ट्रीय अवकाश पड़ता है तो जिला न्यायाधीश, उसके स्थान पर अतिरिक्त दिवस को अवकाश के रूप में घोषित कर सकते हैं। उनके द्वारा दिनांक 10.07.2022 के स्थान पर दिनांक 11.07.2022 या दिनांक 12.08.2022 को रक्षा बन्धन के अवसर पर अवकाश घोषित किये जाने का अनुरोध किया गया है।

इस सम्बन्ध में मेरे द्वारा प्रभारी अधिकारी, सामान्य प्रशासन, जनपद न्यायालय, मेरठ से आख्या आहूत की गयी तथा माननीय उच्च न्यायालय द्वारा अधीनस्थ न्यायालयों के प्रयोग हेतु वर्ष 2022 के लिये निर्गत कलैण्डर तथा जिलाधिकारी मेरठ द्वारा वर्ष 2022 के लिये घोषित किये गये अवकाश की सूची का अवलोकन किया गया।

उच्च न्यायालय द्वारा अधीनस्थ न्यायालयों के प्रयोग हेतु जारी किये गये वर्ष 2022 के कलैण्डर की टिप्पणी संख्या-07 में यह व्यवस्था दी गयी है कि यदि कलैण्डर में वर्णित कोई राष्ट्रीय या अन्य अवकाश द्वितीय शनिवार या रविवार को पड़ता है, तो जनपद न्यायाधीश, उसके स्थान पर अतिरिक्त दिवस को अवकाश के रूप में घोषित कर सकते है। माननीय उच्च न्यायालय द्वारा अधीनस्थ न्यायालयों के प्रयोग हेतु जारी किये गये वर्ष 2022 के कलैण्डर में दिनांक 10.07.2022 का ईद उल जुहा का अवकाश घोषित किया गया है। दिनांक 10.07.2022 को रविवार का अवकाश है। जिलाधिकारी मेरठ द्वारा दिनांक 12.08.2022 का रक्षा बन्धन का अवकाश घोषित किया गया है।

महामंत्री जिला बार एसोसिऐशन मेरठ द्वारा भी दिनांक 10.07.2022 के स्थान पर दिनांक 12.08.2022 को रक्षा बन्धन के अवसर पर अवकाश घोषित किये जाने का अनुरोध किया गया है। अतः उच्च न्यायालय द्वारा अधीनस्थ न्यायालयों के प्रयोग हेतु निर्गत किये गये कलैण्डर 2022 की टिप्पणी संख्या-07 में दिये गये निर्देश के अनुक्रम में दिनांक 10.07.2022 को ईद उल जुहा (बकरीद) का अवकाश होने के कारण उसके स्थान पर दिनांक 12.08.2022 को रक्षा बन्धन के अवसर पर अतिरिक्त अवकाश दिवस घोषित किया जाता है। दिनांक 12.08.2022 को मुख्यालय स्थित न्यायालयो, कार्यालयों एवं बाह्य स्थित न्यायालय सिविल जज (जूडि०) मवाना एवं सरधना के न्यायालयों एवं कार्यालयों में अवकाश रहेगा।

Related posts

व्यापारियों की समस्याओं का निदान प्राथमिकता पर किया जायेगा-जिलाधिकारी

जिलाधिकारी ने आईटीआई साकेत में किया आक्सीजन कंस्ट्रेटेर बनाने के कार्यों का निरीक्षण

राष्ट्र सर्वोपरि, देश की स्वतंत्रता/अखण्डता से बढ़कर कुछ भी नहीं- डॉ0 सुधीर गिरि

Leave a Comment

Trulli
error: Content is protected !!
Open chat
Need help?
Hello
Welcome to Meerut Darpan News