मेरठ दर्पण
Breaking News
मेरठ

दो दिवसीय बुद्ध मेला मेरठ की धरती पर होगा आकर्षण का केन्द्र

 

 

मेरठ। स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय स्थित बोधि उपवन में आगामी दिनांक 16.05.2022 से शाम 06 बजे से रात्रि 10 बजे तक दो दिवसीय बुद्ध मेला आयोजित होने जा रहा है। दिनांक 16.05.2022 से 17.05.2022 तक चलने वाले बुद्ध मेला मेरठ की धरती पर आकर्षण का केन्द्र रहेगा। जिसमें बुद्ध संस्कृति एवं इतिहास व संगीत के साथ मनोरंजन के विभिन्न साधन उपलब्ध होंगे, जो मेरठ सहित आस पास के लोगो को परिवार के साथ मनोरंजन करने का अवसर मिलेगा।

सुभारती ग्रुप के संस्थापक डा. अतुल कृष्ण बौद्ध ने बताया कि संघमाता डा. मुक्ति ग्लोबल बुद्धिस्ट फाउंडेशन के परिप्रेक्ष्य में बुद्ध पूर्णिमा के महापर्व पर सुभारती विश्वविद्यालय परिसर में दो दिवसीय बुद्ध मेला भव्य रूप से आयोजित होगा। उन्होंने कहा कि मेरठ की धरती पर यह प्रथम ऐसा आयोजन होने जा रहा है, जिसमें बुद्ध कला, संस्कृति एवं भारतीय इतिहास को जानने के साथ मनोरंजन के विभिन्न साधन उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि मेला हमारे भारतीय संस्कारों में विशेष महत्व रखता है, जिसमें ज्ञानवर्द्धन के साथ सामाजिक एकता भी देखने को मिलती है। उन्होंने कहा कि हमारी परम्पराओं में समाज के सभी लोग एकजुट होकर उत्साह व उमंग के साथ खुशियां बांटते है और बुद्ध मेला हमें प्रेम,करूणा मैत्री का संदेश देता है।
मेले में बुद्ध विहार, बुद्ध संगीत, धम्मपद पाठ, मत्सय जलकुण्ड बुद्ध वंदना, दीपशाला, पुस्तकें एवं अन्य धम्म सामग्री, चित्र प्रदर्शनी, फोटो पाइन्ट, गुब्बारें पर निशाना, बच्चों के झूले, मिक्की माऊस, जादूगर, जलपान स्टॉल आदि बुद्ध मेला में आकर्षण का केन्द्र होंगे।

Related posts

गोलाबढ गांव में गंदगी और जलभराव से जीना हुआ नरक

Mrtdarpan@gmail.com

ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन द्वारा आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शोभित विश्वविद्यालय के शिक्षकों की टीम ने उत्तर भारत में किया प्रथम स्थान प्राप्त

नोडल अधिकारी ने की अस्पतालों में भर्ती कोरोना मरीजों से फोन पर वार्ता

Leave a Comment

Trulli
error: Content is protected !!
Open chat
Need help?
Hello
Welcome to Meerut Darpan News