मेरठ। जिले में बीते एक सप्ताह से कोरोनावायरस का लगातार बड़े पैमाने पर संक्रमण हो रहा है। आज कोरोनावायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 4805 हो गई है। बीते एक सप्ताह से हर रोज 100 से अधिक कोरोना पाॅजिटिव केस आने से जिला प्रशासन की नींद उड़ गई है। पूरे जिले में सावधानी के बाद भी नागरिक अभी भी इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। आज सिविल जज और वकील समेत 124 लोग संक्रमित मिले। आज तीन मरीजों की कोरो ना से मौत हो गई। जिले में इस समय होम आइसोलेशन मरीजों की संख्या भी 329 है। वहीं एक्टिव केस अब एक हजार से बढ़कर 1009 हो गए हैं। जिले में मृतकों का आंकड़ा भी अब 131 हो गया है।

सिविल जज और वकील समेत आज मिले 124 संक्रमितअगर यहीं हाल रहा तो यह जिला बहुत जल्द ही संक्रमण के सामुदायिक प्रसार की चपेट में होगा।