मेरठ दर्पण
Breaking News
मेरठ

वेंक्टेश्वरा में धूमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस (नेशनल सिविल सर्विसेज डे)

प0उ0प्र0 के आधा दर्जन से अधिक आई0ए0एस0/आई0पी0एस0 अधिकारियों/लोकसेवको को स्मृति चिन्ह एवं तिरंगा भेटकर किया सम्मानित

 

मेरठ। राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस (नेशनल सिविल सर्विस डे) पर आज राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित वेंक्टेश्वरा संस्थान के प्रतिनिधि मण्डल ने देश के नीतिनिर्धारको एवं देश की प्रगति एवं आमजनमानस के उत्थान के लिए कार्य करने वाले भारतीय सर्वोच्च सेवा (सिविल सेवा) के प0उ0प्र0 के आधा दर्जन से अधिक अतिसम्मानित लोकसेवको (आई0ए0एस0/आई0पी0एस0) को उनके शानदार देश सेवा के कार्यो के लिए स्मृति चिन्ह/तिरंगा, एवं गुलदस्ता भेट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर वेंक्टेश्वरा समूह के चेयरमैन डॉ0 सुधीर गिरि ने कहा कि देश के नीतिनिर्माताओ व उनको प्रभावी रूप से क्रियान्वयन करने वाले एवं देश की सर्वोच्च सेवा के अधिकारियो/लोकसेवको को सम्मानित करते हुए विश्वविद्यालय स्वयं को गौरान्वित महसूस कर रहा है।
आज ’’नेशनल सिविल सर्विस डे’’ पर आयोजित कार्यक्रमो में वेंकटेश्वरा के दो-दो सदस्यीय प्रतिनिधि मण्डलो ने प्रतिकुलाधिपति डॉ0 राजीव त्यागी की अगुवाई में मेरठ, अमरोहा, हापुड़ बागपत आदि जनपदो के वरिष्ठ आई0ए0एस0/आई0पी0एस0 अधिकारियों के साथ भेट कर देश/प्रदेश सेवा एवं राष्ट्र निर्माण में उनके द्वारा किये गये सराहनीय कार्यो की प्रशंसा करते हुए उन्हे स्मृति चिन्ह, तिरंगा एवं गुलदस्ता भेट कर उनके योगदान को अतुल्यनीय बताया।
इस अवसर पर वेंक्टेश्वरा समूह के चेयरमैन डॉ0 सुधीर गिरि ने कहा कि आजाद भारत के प्रथम गृहमन्त्री लौह पुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल ने सबसे पहले 21 अप्रैल को देश के लोकसेवको को सम्बोधित करते हुए उनको सम्मानित किया था। उसी के बाद 2006 से प्रतिवर्ष 21 अप्रैल को देश सेवा के सराहनीय कार्यो के लिए चयनित लोकसेवको को आदरणीय प्रधानमन्त्री जी द्वारा सम्मानित किया जाता है। इस अवसर पर कुलपति प्रो0 पी0के0 भारती, कुलसचिव डॉ0 पीयूष पाण्डे, मेरठ परिसर निदेशक डॉ0 प्रभात श्रीवास्तव, निदेशक एडमिशन अलका सिंह, निदेशक एडिमिनिस्ट्रेशन डॉ0 किशन यादव, डॉ0 राजेश सिंह, मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रहे।

Related posts

नगर निगम मुख्य अभियंता निर्माण को ज्ञापन सौंपा

भाजपा पार्षद की संदिग्ध हालत में मौत

Mrtdarpan@gmail.com

महिला दिवस पर मेरठ पुलिस ने किया महिलाओ का सम्मान

Leave a Comment

Trulli
error: Content is protected !!
Open chat
Need help?
Hello
Welcome to Meerut Darpan News