मेरठ दर्पण
Breaking News
अपराधमेरठ

पति ने हथौड़ी व चाकू से गोदकर की पत्नी की हत्या

लव मैरिज का अंत 13 साल बाद महिला की मौत से हुआ

मेरठ- कंकरखेड़ा क्षेत्र में आरोपी पति ने 13 साल पहले हुई लव मैरिज का अंत पत्नी की मौत के साथ किया। गुरुवार सुबह किसी बात को लेकर दंपति में विवाद हो गया था। जिसके बाद आरोपी पति ने पत्नी के सिर पर हथौड़े से कई बार कर दिए। घायल अवस्था में आरोपी पति ने महिला की गर्दन चाकू से रेत हत्या को अंजाम दिया। आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद खुद थाने पहुंच गया। आरोपी ने थाने पर पत्नी की हत्या करना की बात कही। जिसे सुनकर पुलिस के होश उड़ गए। पुलिस ने घटनास्थल पहुंच शव को मोर्चरी पहुंचा दिया।
कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की शिवलोक पुरी निवासी 40 वर्षीय नाथू सिंह वर्मा पुत्र देवेंद्र सिंह के 13 साल पूर्व श्रद्धा पुरी सेक्टर 3 निवासी प्रतिमा पुत्री ओमप्रकाश से लव मैरिज हुई थी। मृतक महिला के भाई विशाल के अनुसार दो बहन और एक भाई हैं। मृतका शिक्षिका सबसे बड़ी थी। मृतका सरधना के नानू गांव में प्राइमरी स्कूल में सरकारी शिक्षिका थी। भाई का आरोप है कि आरोपी शराब पीने का आदी है। आरोपी नौकरी नहीं करता था और पूरे दिन शराब पीता था। जिस बात को लेकर रोजाना घर में दंपति में विवाद रहता था। गुरुवार सुबह सात बजे आरोपी ने पत्नी से शराब के पैसे मांगे थे। जिस पर पत्नी ने पैसे देने से इनकार कर दिया था। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई थी। महिला ने गुस्से में पति के चांटा मार दिया था। जिसके बाद गुस्साए पति ने महिला के सिर पर हथौड़े से वार कर घायल कर दिया। हथौड़े से घायल करने के बाद आरोपी ने महिला का चाकू से गला रेत हत्या को अंजाम दिया। घटना के समय मृतका का 10 वर्षीय बेटा आशु दूसरे कमरे में सो रहा था। उसे तो पता ही नहीं चला कि उसकी मां की हत्या हो चुकी है। पुलिस के पहुंचने के बाद बेटे को जानकारी हुई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति थाने पहुंच गया। जहां उसने पत्नी की हत्या करने की बात कबूली। आरोपी से हत्या की बात सुन पुलिस के होश उड़ गए। पुलिस आनन-फानन में आरोपी को लेकर घटनास्थल पर पहुंची। जहां कमरे में महिला का शव पड़ा हुआ था। पुलिस ने मौके से हत्या में प्रयुक्त चाकू और हथोड़ा भी बरामद कर लिया। सूचना पर फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। कंकरखेड़ा इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सक्सेना का कहना है कि हत्यारोपी पुलिस हिरासत में है। शव का पंचनामा भर मोर्चरी पहुंचा दिया गया है।

Related posts

दो पक्षों मे वर्चस्व को लेकर धांय-धांय, वीडियो वायरल

पुलिस के हत्थे चढ़ा बुलेट प्रेमी गैंग, चोरी कर ओएलएक्स पर बेच देता था मोटरसाइकिल

वन विभाग व एनवायरमेंट क्लब ने हस्तिनापुर में मनाया विश्व वैटलैंड दिवस

Leave a Comment

Trulli
error: Content is protected !!
Open chat
Need help?
Hello
Welcome to Meerut Darpan News