कंकरखेडा खिर्वा रोड स्थित लायन फार्म हाउस पर एक दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया।
संजूला राघव द्वारा ओश्म ध्वनि व प्रार्थना तथा श्याम कुमार वर्मा के शंखनाद से शिविर प्रारंभ किया गया। आर्य नगर से अंजू रेहान के नेतृत्व में सरस्वती वंदना की अति सुन्दर प्रस्तुति की गई। होती लाल ने आसन के लाभ विस्तार से समझाये।रायसिंह चौहान ने जीवन में प्राणायाम के महत्व को तथा शरीर में भिन्न भिन्न अंगों में होने वाले प्रभावों पर चर्चा की।
इस शिविर में भारतीय योग संस्थान दिल्ली से आये राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियो द्वारा योग साधना (आसन, प्राणायाम) कराई गई और आसनो की विशेष जानकारी दी गई।
इस शिविर का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं और अधिकारियों को नई ऊर्जा देना, साधना पक्ष की त्रुटियों का समाधान करना, और उनकी जिज्ञासा शांत करना था। मुख्य रूप से पदाधिकारी राय सिंह चौहान केंद्रीय मंत्री, मोतीलाल दिल्ली प्रांत के मंत्री, निर्मल कुमार जैन प्रांतीय प्रधान , प्रांतीय मंत्री रविंद्र सिंह चौहान, प्रांतीय कार्यकारिणी के सदस्य जयभगवान मित्तल एवं मवाना जिले के जिला प्रधान रणवीर सिंह, पल्लवपुरम जिले के धर्मपाल सिंह, कंकरखेड़ा के सुनील राघव आदि अधिकारी उपस्थित रहे।
वार्ता के दौरान संस्थान के विकास, संगठन और त्रैमासिक पत्रिका योग मंजरी के अधिक से अधिक सदस्य बनाने पर चर्चा की गई। कार्यक्रम के अन्त में केंद्र प्रमुख सदर से नीलम वर्मा द्वारा अन्य साधिकाओ के साथ प्रार्थना एवं शान्तिपाठ के साथ आज के शिविर का समापन किया गया।
संगठन मंत्री मनोज वर्मा, केन्द्र प्रमुख श्याम कुमार वर्मा, क्षेत्रीय प्रधान महेश अग्रवाल, अंजू रेहान, संजुला राघव, अशोक वर्मा, जितेंद्र कुमार, के पी मलिक, मास्टर बृजपाल सिंह, विपिन चौहान, मानसिंह पाल आदि का विशेष सहयोग रहा।