मेरठ दर्पण
Breaking News
मेरठ

वर अधीक्षक डाकघर मेरठ मण्डल में महिला पत्रवाहको का किया सम्मान

 

आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के अन्तर्गत अर्न्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर  प्रवर अधीक्षक डाकघर मेरठ मण्डल के कार्यालय में आयोजित पोस्ट फोरम सलाहकार समिति के तत्वाधान में मण्डल की महिला पत्रवाहक और एमटीएस को नारी शाक्ति सम्मान से सम्मानित किया गया ।कार्यक्रम का शुभारम्भ  विजेन्द्र प्रवर अधीक्षक डाकघर मेरठ मण्डल द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रपति पद से अलंकृत सरबजीत सिंह कपूर, सदस्य पोस्ट फोरम सलाहकार समिति मेरठ के द्वारा पत्रवाहक और एमटीएस को नारी शाक्ति सम्मान से  रूकमणी,  सुदेश,  रमावती,  श्यामलता और  राजेश शर्मा को प्रतीक
चिन्ह, पटका और प्रशास्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर महिला कर्मचारियों के चहरे खिल उठे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रपति पद से अलंकृत सरबजीत सिंह कपूर, सदस्य पोस्ट फोरम सलाहकार समिति मेरठ ने बताया कि महिला पत्रवाह को के हौसले को सलाम महिला सशक्तिकरण के लिए आई एक साथ माताओं, बहनों का कोई विशेष दिन नहीं होता अपितु हमारे जीवन का हर पल हर क्षण उनके सम्मान के लिए रहे । आज पोस्ट फोरम नारी शाक्ति सम्मान से 06 महिला पत्रवाहकों और एमटीएस को सम्मानित करके गौरवान्वित महसूस करते है। हर महिला उनके जज्बे को सम्मान देने के लिए के उठ खडी हुई। नारी शाक्ति का महत्वपूर्ण योगदान है।महिला कर्मचारियों को परिवार की जिम्मेदारी की साथ-साथ कार्य विभागीय जनसेवा में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना हिम्मत का कार्य हैं जिसमें महिला कर्मचारियों द्वारा बखूबी अंजाम दिया जा रहा है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विशिष्ठ अतिथि  वीना जायसवाल सदस्य पोस्ट फोरम उपाधीक्षक, कार्यालय प्रर्यवेक्षक और भार्गव नाथ मिश्रा, मौ० आमिर सैफी, कु० जानकी तिवारी,  सविता सिहं,  कविता वर्मा और  अर्पिता का विशेष सहयोग रहा।

 

Related posts

कैलाश प्रकाश स्टेडियम में किया टोक्यो ओलंपिक 2021 के लिए सेल्फी प्वाइंट का उद्घाटन

कोरोना महामारी नियंत्रण के कार्यों में लापरवाही न बरती जाए, टीकाकरण के लक्ष्य को प्राप्त करें –जिलाधिकारी

सोमदत्त विहार मे हिन्दू नववर्ष पर यज्ञ एवं हवन का आयोजन

Ankit Gupta

Leave a Comment

Trulli
error: Content is protected !!
Open chat
Need help?
Hello
Welcome to Meerut Darpan News