मेरठ दर्पण
Breaking News
बागपत

महाशिवरात्रि के पर्व पर पूरा महादेव मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओ की भीड़

 

पूरा महादेव के साथ श्रद्धालुओ ने किए लव कुश जन्मस्थली के दर्शन

 

बागपत।महाशिव रात्रि पर्व जनपद में जंहा पूरे धूमधाम से मनाया गया वंही पूरा महादेव मंदिर में कावंड़ियों के साथ साथ श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी हुई थी।लाखो की संख्या में श्रद्धालुओं ने महादेव शिवलिंग पर जलाभिषेक किया।इस दौरान पुलिस व्यवस्था भी पूरी तरह से चाकचौबंद रही।इसके साथ ही श्रद्धालुओं ने बालैनी में स्थित वाल्मीकि आश्रम में पंचमुखी शिवलिंग पर भी जलाभिषेक किया।

महाशिवरात्रि में पर्व को जनपदवासियों ने बड़े धूमधाम से मनाया। जंहा जनपद के मंदिरों में महिलाओं ने व्रत रख शिवलिंग पर जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की।वही प्रसिद्ध मंदिर परशु रामेश्वर पुरा महादेव मंदिर में लाखो श्रद्धालुओ ने जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की।मंदिर शिवलिंग पर जल चढ़ाने के लिए श्रद्धालुओ की लंबी लम्बी लाइन लगी हुई थी। श्रद्धालुओ की भीड़ को नियंत्रित करने में मंदिर कमेटी और पुलिस प्रशासन को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही थी। व्यवस्था बनाने के लिए मंदिर परिसर से लगभग एक किलोमीटर दूर ही बड़े वाहन का आवागमन रोक दिया गया था।प्रत्येक श्रद्धालु को चेकिंग के पश्चात ही मंदिर परिसर में दाखिल किया गया।इसके साथ ही पुरा महादेव मंदिर से कुछ दूरी पर ही बालैनी में स्थित लवकुश की जन्मस्थली वाल्मीकि आश्रम में भी श्रद्धालुओ ने मंदिर में स्थित पंचमुखी शिवलिंग पर जलाभिषेक कर माता सीता के दर्शन लाभ किये। बताया जाता है कि यह मंदिर त्रेता युग मे सन्त वाल्मीकि का आश्रम था। भगवान राम से बिछोह के पश्चात माता सीता वाल्मीकि आश्रम में ही रही थी और यही लव कुश का जन्म हुआ था।मंदिर के दर्शन के लिए भी दूर दराज से श्रदालु आज यंहा पहुंचे थे।
————————————

 

डीएम व एसपी ने पूरा महादेव पर किया जलाभिषेक व पूजा अर्चना

जिलाधिकारी राज कमल यादव व पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन व अपर जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह ने आज परशु रामेश्वर पुरा महादेव मंदिर पर फाल्गुन मास की महाशिवरात्रि के अवसर पर पूजा अर्चना कर झंडारोहण किया और जिलाधिकारी ने जलाभिषेक कर सभी जनपद वासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी।

Related posts

प्रगति मिस फ्रेशर्स नेहा के सिर मिस ब्यूटी का ताज

मन पर ‘बागवानी’ प्रभाव: आपके मानसिक स्वास्थ्य को स्वस्थ रखने में मदद करता है, अध्ययन से पता चलता है

Ankit Gupta

राष्ट्रीय सेवा योजना चतुर्थ इकाई द्वारा एक दिवसीय शिविर का आयोजन

Ankit Gupta

Leave a Comment

Trulli
error: Content is protected !!
Open chat
Need help?
Hello
Welcome to Meerut Darpan News