मेरठ दर्पण
Breaking News
बागपत

तप करने से होता है अंत:करण पवित्र: सिद्धगुरु

यजुर्वेद पारायण महायज्ञ का तीसरा दिन

 

बिनौली: जिवाना गुलियान के नीलकंठ आश्रम में चल रहे पांच दिवसीय यजुर्वेद पारायण महायज्ञ के तीसरे दिन गुरुवार को उपदेश देते हुए सिद्धगुरु महाराज ने कहा कि परमात्मा ने मानव को शुभ कर्म करने के लिए जीवन दिया है।
नीलकंठ आश्रम पीठाधीश सिद्धगुरु महाराज ने कहा कि परमात्मा की सच्चे मन से भक्ति करनी चाहिए। जप करने से अन्तःकरण पवित्र होता है। अन्तःकरण पवित्र होगा तो हम ईश्वर की सत्ता का अनुभव कर सकते हैं। परमात्मा ने मानव चौला शुभ कर्मों को करने के लिए दिया है। परहित करके ही हम शुभ कर्म कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमे दीन दुखियों व माता पिता के सेवा करनी चाहिए तभी कल्याण हो सकता है। इंदौर से आये आचार्य चंद्रमणि याग्निक व बरनावा लाक्षागृह के आचार्य अंकुर भारद्वाज ने ईश भक्ति से ओतप्रोत भजन प्रस्तुत किये। आचार्य अमित शास्त्री ने सस्वर वेदपाठ किया। विपिन चौधरी सपत्नीक यज्ञमान रहे।

Related posts

सिंगल यूज प्लास्टिक बहिष्कार अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Ankit Gupta

शिक्षकों ने पूरी ताकत से कमर कस ली है-शिक्षक नेता वीरेंद्र सिंह

रालोद किसान मजदूरों का सच्चा हितैषी:सुभाष गुर्जर

Leave a Comment

Trulli
error: Content is protected !!
Open chat
Need help?
Hello
Welcome to Meerut Darpan News