मेरठ दक्षिण विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी डॉ सोमेंद्र तोमर ने काजीपुर, गगोल, परतापुर, घोपला, रिझानी में जनसंपर्क किया और लोगों का आशीर्वाद लिया। जनसंपर्क में पहुँचे सोमेन्द्र तोमर का लोगों ने तिलक और पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। लोगों ने कहा कि भाजपा सरकार ने क्षेत्र में अनगिनत विकास किया है और सुरक्षित माहौल दिया है लोगों ने सोमेंद्र तोमर को अपना पूर्ण समर्थन दिया और कहा कि 2022 में भाजपा की सरकार पूर्ण बहुमत से बनेगी। वही प्रत्याशी सोमेंद्र तोमर की पत्नी अंजलि तोमर ने बजौट, गुमी, चाँदसारा में जनसंपर्क किया। वही सोमेन्द्र तोमर ने अंतर्राष्ट्रीय महिला पहलवान बबीता फोगाट के साथ ग्राम घोपला में जनसंपर्क किया। लोगों ने अपना पूर्ण समर्थन देते हुए भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश में सरकार बनाने का संकल्प लिया।