मेरठ दर्पण
Breaking News
बागपत

साधना से होगा मनुष्य का कल्याण:सिद्धगुरु

यजुर्वेद पारायण महायज्ञ का शुभारंभ

बिनौली: जिवाना के नीलकंठ आश्रम में मंगलवार को प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में पांच दिवसीय यजुर्वेद पारायण महायज्ञ का वेद मंत्रों के उच्चारण के साथ शुभारंभ हुआ।
इस अवसर पर श्रद्धालुओं को उपदेश देते हुए नीलकंठ आश्रम पीठाधीश सिद्धगुरु महाराज ने कहा कि गुरु परमात्मा की शक्ति से ही श्रेष्ठ कर्म करने का सौभाग्य मिलता है। भौतिकवाद को त्याग कर योग और साधना की ओर चले। जो निरंतर साधना करता है, मंत्रों के प्रभाव से उसके मन और आत्मा में पवित्रता आ जाती है। वह शुभ कर्म करते हुए परसेवा में लीन हो जाता है। शुभ व श्रेष्ठ कर्म करने वाले मनुष्य का जीवन सुखमय बन जाता है। यज्ञ के ब्रह्मा आचार्य अमित शास्त्री ने कहा कि यजुर्वेद का मानव जीवन मे बड़ा योगदान है। संचित कर्मों के आधार पर मानव जीवन मिलता है। मलकपुर शुगर मिल के यूनिट हेड विपिन चौधरी सपत्नीक यज्ञमान रहे। आचार्य चंद्रमणि ने भी वेदोपदेश दिया।

Related posts

महाशिवरात्रि के पर्व पर पूरा महादेव मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओ की भीड़

Ankit Gupta

धूमधाम के साथ निकाली गई श्री जी की पालकी यात्रा

Mrtdarpan@gmail.com

पोस्टर बनाकर पर्यावरण सुरक्षा का लिया संकल्प

Ankit Gupta

Leave a Comment

Trulli
error: Content is protected !!
Open chat
Need help?
Hello
Welcome to Meerut Darpan News