लखनऊ- राष्ट्रीय लोकदल के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं दौराला के पूर्व ब्लाक प्रमुख राहुल देव सिंह ने भाजपा जॉइन कर ली। जोइनिंग कमेटी के अध्यक्ष डॉक्टर लक्ष्मीकांत वाजपेई ने उन्हें लखनऊ में भाजपा की सदस्यता दिलाई।
राहुल देव सिंह के साथ पूर्व ब्लाक प्रमुख सचिन देव, रालोद के जिला उपाध्यक्ष कमलजीत सिंह और क्षेत्रीय समिति दौराला के अध्यक्ष चंद्रवीर सिंह भी भाजपा में शामिल हो गए हैं। राहुल देव सिंह ने सिवालखास विधानसभा सीट पर रालोद नेताओं को टिकट नहीं दिए जाने के बाद नाराजगी जताते हुए पार्टी छोड़ दी थी। उन्होंने रालोद में गलत तरह से टिकट बांटे जाने कि आरोप लगाए थे।