मेरठ दर्पण
Breaking News
मेरठ

धूप ने बढाया तापमान,सर्द हवाओं के बीच ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज

 

 

 

 

मेरठ। शनिवार को निकली धूप के बाद मौसम तेजी से बदलने लगा है। मौसम विभाग का कहना है कि अब मौसम में परिवर्तन शुरू होगा। कोहरे का सीजन अब खत्म हो गया है वहीं दूसरी ओर ठंडी हवाएं ही सर्दी को बढ़ाएंगी।
शनिवार को पूरे दिन तेज धूप रही जिससे मौसम में काफी परिवर्तन आया है। हालां कि इस दौरान ठंडी हवा भी चल रही थी लेकिन इस हवा का कोई असर धूप पर नहीं पड़ा। धूप के चलते तापमान भी बढ़ा। दिन में अधिकतम तापमान 15 डिग्री से ऊपर पहुंच गया था। जबकि न्यूनतम तापमान 6 डिग्री पर बना हुआ था।
मौसम विभाग के अनुसार अब मौसम में परिवर्तन होगा। हालांकि विभाग ने चेतावनी दी है कि पहाड़ी इलाकों में पड़ रही बर्फबारी का असर अभी मैदानी इलाकों में पड़ेगा। जिसके चलते ठंड अभी बनी रहेगी। लेकिन धूप के कारण इसका असर कुछ कम रहेगा। आज भी रविवार को तेज धूप के कारण ठंड का असर न के बराबर दिखाई दे रहा है। कृषि अनुसंधान संस्थान प्रणाली मोदीपुरम के कृषि मौसम विज्ञानी डा. एन. सुभाष ने बताया कि शनिवार को न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री व अधिकतम तापमान 18.7 डिग्री दर्ज किया गया। इस समय पश्चिमी हवा चल रही है जो कि तीन दिन जारी रहेगी। आज रविवार को इसकी स्पीड तेज रहेगी। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कुछ खास अंतर नहीं होगा। आसमान पूरी तरह से साफ रहेगा। उन्होंने बताया कि अगले एक सप्ताह तक पूरे दिन धूप निकलेगी। आगामी दिनों में 10 से 15 किमी तक प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। दो फरवरी के बाद से तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

Related posts

भारतीय रेडक्रास सोसायटी मेरठ के चुनाव कराने की मांग

हमारे मान, सम्मान और स्वाभिमान का प्रतीक है तिरंगा- सोमेन्द्र तोमर

Ankit Gupta

दरोगा ने भाजपा नेता के भतीजे को पीटा, थाने पर भाजपाइयों का हंगामा

Leave a Comment

Trulli
error: Content is protected !!
Open chat
Need help?
Hello
Welcome to Meerut Darpan News