दिल्ली- लायंस क्लब ग्वालियर आस्था द्वारा नव वर्ष मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें कई मनोरंजक खेल एवम प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। क्लब की अध्यक्ष लायन रजनी अग्रवाल ने बताया कार्यक्रम में महिलाओं के लिए फेशन शो आयोजित किया गया। जिसमे निर्णायक के रूप मे गायिका सिनी उपस्थित रही। जिसमें आस्था क्वीन प्रथम प्रीति सिंह, द्वितीया प्रकृति जैन, बेस्ट ड्रेस आशी जैन, केट वॉक सपना मिश्रा, हेयरस्टाइल में संगीता गोयल, गेम विनर शालिनी अग्रवाल जी रही। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष ज्योति अग्रवाल, सचिव वंदना जाजू कोषाध्यक्ष ब्रजवाला कार्यक्रम संयोजक आई पी पी संगीता जौहरी, ममता अग्रवाल रही।