मेरठ दर्पण
Breaking News
मुजफ्फरनगर

जिला पूर्ति अधिकारी मुजफ्फरनगर गिरफ्तार

सहारनपुर पुलिस ने देर रात की डीएसओ की गिरफ्तारी

मुज़फ्फरनगर। जनपद के जिला पूर्ति अधिकारी बृजेश शुक्ला को शुक्रवार रात सहारनपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। भोपा क्षेत्र में करीब एक साल पूर्व अवैध पेट्रोल पंप के संचालन में डीएसओ की गिरफ्तारी हुई है।
भोपा थाना क्षेत्र में सहारनपुर क्राइम ब्रांच द्वारा करीब एक साल पूर्व अवैध पेट्रोल पंप चलता पकड़ा गया था। मौके से सहारनपुर क्राइम ब्रांच ने दो लोगों को गिरफ्तार भी किया था। आरोपियों से पूछताछ के बाद सहारनपुर पुलिस ही मामले की जांच कर रही थी। करीब एक सप्ताह पूर्व सहारनपुर पुलिस ने जिला पूर्ति विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारी श्रीराम कनौजिया को गिरफ्तार कर लिया था। एसएसपी सहारनपुर आकाश तोमर ने बताया कि श्रीराम कनौजिया से हुई पूछताछ में पता चला है कि डीएसओ मुजफ्फरनगर बृजेश शुक्ला द्वारा उन्हें भोपा क्षेत्र में अवैध पेट्रोल पंप संचालन सुचारू रूप से कराने के लिए हर महीने ₹30 हजार दिए जाते थे। जांच में साफ हुआ है कि डीएसओ इस पूरे प्रकरण में शामिल रहे हैं। एसएसपी सहारनपुर ने बताया कि देर रात डीएसओ बृजेश शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में अभी तक दस से अधिक लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है और कई अन्य लोग अभी पुलिस के निशाने पर हैं।

Related posts

मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा चलाया गया चेकिंग अभियान

Mrtdarpan@gmail.com

केंद्रीय मंत्री ने किया एनएच 58 के निर्माण कार्यो का निरीक्षण

मुज़फ़्फ़रनगर में कोरोना ने मचाया कोहराम, 133 संक्रमित मिले

Leave a Comment

Trulli
error: Content is protected !!
Open chat
Need help?
Hello
Welcome to Meerut Darpan News