मेरठ- एक बार फिर जिले की सड़कें खूनी हो गई और दो युवकों की जान ले ली। शुक्रवार की सुबह दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की जान चली गई। इनमें एक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। दोनों ही हादसे थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र में हुए। पहला हादसा हाइवे-58 स्थित योगीपुरम पुलिस चौकी के पास और दूसरा सरधना रोड पर हुआ। इन हादसो में एक युवक गंभीर रूप से घायल भी हो गया। सरधना रोड पर हुए सड़क हादसे में मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया।
पहला हादसा कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के सरधना रोड पर हुआ जहां पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। राह चलते किसी व्यक्ति ने थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक की शिनाख्त कराई। लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। जिसके बाद पुलिस ने शव मोर्चरी भेज दिया।
कंकरखेड़ा थाने की हाईवे-58 पर योगी पुरम पुलिस चौकी के पास शुक्रवार सुबह ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है। ड्राइवर ट्रैक्टर को छोड़कर मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद हाईवे पर जाम की हालत बन गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव मोर्चरी पहुंचाया। वही घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली कब्जे में ले लिया है। मृतक की पहचान डाबका गांव निवासी मोनू के रूप में हुई है। वहीं घायल युवक अरविंद बताया जा रहा है।