मेरठ दर्पण
Breaking News
मेरठ

उपजा कार्यकारिणी का विस्तार, अरूण सागर बनें महानगर संयोजक

 

 

मेरठ। एन.एच 58 परतापुर बाईपास स्थित रेडियो मेरठ 89.6 एसएम यू.पी जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन (उपजा) मेरठ द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें संगठन का विस्तार करते हुए वरिष्ठ पत्रकार अरुण सागर को महानगर संयोजक मनोनित किया। इस दौरान नवनियुक्त महानगर संयोजक अरूण सागर को सभी पदाधिकारियों ने फूल माला पहनाकर बधाई दी। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अजय चौधरी ने मनोनयन पत्र अरूण सागर को सौंपा। यह मनोनयन उप्र के प्रांतीय अध्यक्ष जीसी श्रीवास्तव और प्रांतीय महामंत्री राधेश्याम लाल कर्ण की सहमति से किया गया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अजय चौधरी ने कहा कि अरुण सागर के महानगर संयोजक बनने पर संगठन उचाइयों पर पहुंचेंगा। इस अवसर पर प्रांतीय उपाध्यक्ष हरेंद्र चौधरी, जिलाध्यक्ष अजय चौधरी, मुख्य उपाध्यक्ष पवन शर्मा, जिला संगठन महामंत्री राजू शर्मा, महानगर संयोजक अरूण सागर, महानगर मंत्री अविनाश भारती, मनोज, आरजे सुमित, आरजे तन्वी, आरजे पीयूष मौजूद रहें।

Related posts

शोभित विश्वविद्यालय में एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन

Ankit Gupta

भाजपा महानगर अध्यक्ष ने ली चुनाव प्रबंधन के लिये बैठक

21 जनवरी को ढहाई जाएगी बद्दो की कोठी

Leave a Comment

Trulli
error: Content is protected !!
Open chat
Need help?
Hello
Welcome to Meerut Darpan News