मेरठ दर्पण
Breaking News
मेरठ

परिनिर्वाण दिवस पर याद किए गए डॉ अंबेडकर

मेरठ- कंकरखेड़ा में भारत रत्न बाबा साहेब आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर विचार गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य वक्ता भाजपा पश्चिमी उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा के क्षेत्रीय कार्यालय प्रभारी अधिवक्ता अजय दीवान रहे। उन्होंने बाबा साहेब के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कार्यकर्ताओं से कहा कि बाबा साहेब ने संविधान की रचना कर देश की कानून व्यवस्था व नागरिकों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए काम किया है। इसके लिए देश सदैव उनका ऋणी रहेगा। बाबा साहेब ने विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र में संविधान के तहत प्रत्येक नागरिक के अधिकारों की सुरक्षा की है। हमारा फर्ज बनता है कि अधिकारों के साथ-साथ संविधान के अनुसार निश्चित किए गए कर्तव्यों का भी पालन करें। दीवान ने कार्यकर्ताओं को अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी पालन करने के लिए शपथ दिलाई। कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बृजपाल सिंह द्वारा किया गया मुख्य रूप से कंचनराज,विकास,राजा,मुकुल, निखिल, नकुल मौजूद रहे

Related posts

आमजन करें सरकारी निर्देशों का पालन- चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना

सेंट जेम्स स्कूल में लगा कोविड-19 वेक्सिनेशन कैम्प

शोभित विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय छात्र इंडक्शन कार्यक्रम की शुरुआत

Ankit Gupta

Leave a Comment

Trulli
error: Content is protected !!
Open chat
Need help?
Hello
Welcome to Meerut Darpan News