मेरठ दर्पण
Breaking News
मेरठ

मेरठ के निशानेबाजों ने गोवा में जीते मेडल

कंकरखेड़ा। गोवा में आयोजित तीन दिवसीय नेशनल चैम्पियनशिप 2021 में मेरठ निशानेबाजों ने एयर पिस्तौल निशानेबाजी प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर पदक जीते। गोवा के मडगांव में यूथ एवं स्पोर्ट्स डेवेलपमेंट एसोसिएशन भारत द्वारा आयोजित की गई इस प्रतियोगिता में निशानेबाजी, कब्बडी, फुटबाल, कराटे, बॉक्सिंग व शूटिंग सहित अनेको प्रतियोगिताये आयोजित कराई गई थी। कंकरखेड़ा शूटिंग रेंज के कोच अंकित गुप्ता ने बताया कि इस प्रतियोगिता में रेंज के चार निशानेबाजों ने प्रतिभाग कर अलग अलग उम्र की केटेगिरी में गोल्ड मेडल जीते है।
प्रतिभाग करने वालो में ध्रुव पुंडीर, केशव खन्ना, मनीष मल्होत्रा व अंकित गुप्ता ने भी प्रतिभाग करके गोल्ड मेडल जीते। साथ सभी निशानेबाजों ने 2022 में नेपाल में होने वाली प्रतियोगिता के लिये क्वालीफाई कर लिया है। ये अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिता जनवरी 2022 में नेपाल के काठमांडू शहर में होगी। सभी निशानेबाजों को संयुक्त व्यापार संघ उपाध्यक्ष नीरज मित्तल, मंत्री संजीव जिंदल, पार्षद राजेश खन्ना, भाजपा नेता विवेक रस्तोगी, पण्डित संजय त्रिपाठी, देवेंद्र गोयल, विवेक शर्मा, दीपक तोमर, गुल्लू ठाकुर, अरुण पंडित, नगेन्द्र गोस्वामी, पदम खन्ना, अमीरचंद मल्होत्रा, अमित  गुप्ता, मनोज पुंडीर, मनिंदर विहान भराला,  असलम मलिक, अम्बुज गर्ग, गौरव शर्मा आदि ने बधाई व शुभकामनाएं दी।

Related posts

बाथरूम की टाइल्स को चमकदार बनाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

Ankit Gupta

नई शिक्षा नीति आत्मनिर्भर भारत का आधार साबित होगी: डॉ रमेश पोखरियाल निशंक

फास्टैग ना होने पर लगने वाले दोगुने टोल को बचाने के चक्कर मे लगा सिवाया,भराला गांव की गलियों में जाम।

Mrtdarpan@gmail.com

Leave a Comment

Trulli
error: Content is protected !!
Open chat
Need help?
Hello
Welcome to Meerut Darpan News