मेरठ दर्पण
Breaking News
मेरठ

पं0 गोविन्द बल्लभ पंत जी एक महान देशभक्त व कुशल प्रशासक-जिलाधिकारी

 

मेरठ-अमृत महोत्सव एवं चैरी चैरा शताब्दी समारोह की श्रृंखला में भारत रत्न पं0 गोविन्द वल्लभ पंत की जयन्ती मनायी गयी। कार्यालय कक्ष में आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ जिलाधिकारी के0 बालाजी के द्वारा पं0 गोविन्द वल्लभ पंत के छायाचित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर किया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नगर, नगर मजिस्टेªट सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण द्वारा भी पं0 गोविन्द वल्लभ पन्त जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किये गये।
जिलाधिकारी के0 बालाजी ने कहा कि पं0 गोविन्द वल्लभ पन्त जी उ0प्र0 के प्रथम मुख्यमंत्री रहे। उन्होने कहा कि पं0 गोविन्द वल्लभ पन्त का स्वतंत्रता आन्दोलन में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होने कहा कि पंत जी महान देशभक्त, कुशल प्रशासक, सफल वक्ता तथा लेखनी से सशक्त थे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के बाद उन्होने देश के गृहमंत्री के पद का भी निवर्हन किया। उनकी महान देशभक्ति तथा कुशल सेवा के कारण 1957 में भारत सरकार ने सर्वोच्च उपाधि भारत रत्न से विभूषित किया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नगर अजय तिवारी, नगर मजिस्ट्रेट एस0के0 सिंह, अपर नगर मजिस्टेªट सुनीता सिंह सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Related posts

मांझे के बहिष्कार की शपथ लेकर मनाया गणतंत्र दिवस

महालक्ष्मी डिग्री कॉलेज में वार्षिक “उदगम” कार्यक्रम का आयोजन।

Mrtdarpan@gmail.com

मेरठ कैंट विधानसभा के पल्लवपुरम मंडल में कल्याण सिंह जी को पुष्पांजलि अर्पित की

Leave a Comment

Trulli
error: Content is protected !!
Open chat
Need help?
Hello
Welcome to Meerut Darpan News