बागपत।नगर के मेरठ रोड स्थित वात्सायन प्लेस में वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के सौजन्य से एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
इसमें वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन का पगड़ी, फूल माला व शॉल ओढ़ाकर तथा मोमेंटो व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया गया। विपुल जैन को अनेकों बार पत्रकारिता के क्षेत्र में प्रादेशिक व राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जा चुका है। साथ ही वह समाज की सभी समस्याओं को प्रमुखता के साथ उठाते हैं। उनकी समाज में विशेष भूमिका एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए वरिष्ठ कल्याण समिति द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। इस मौके पर वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति बागपत के अध्यक्ष जनक सिंह सोम, उपाध्यक्ष राजपाल शर्मा, सचिव ब्रह्मपाल सिंह रुहेला, राधेश्याम शर्मा, विजयपाल सिंह तोमर एडवोकेट, देवेंद्र आर्य एडवोकेट, कुँवर महा सिंह चौहान, गजेंद्र सिंह एडवोकेट बली, मोहन गिरी, वेद प्रकाश शर्मा, मास्टर बशीर अहमद, डॉ सुरेशचंद कौशिक आदि थे।