मेरठ दर्पण
Breaking News
खेलमेरठशिक्षा

116 पौधें रोपित कर हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी को सुभारती विश्वविद्यालय ने किया नमन

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर सुभारती विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा संकाय में हुआ वर्चुअल कार्यक्रम का आयोजन। ऑनलाइन परिचर्चा के माध्यम से खेलों के महत्व पर डाला गया प्रकाश।

मेरठ। स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय में मेजर ध्यानचंद शारीरिक शिक्षा संकाय द्वारा हॉकी के जादूगर स्व0 श्री मेजर ध्यानचंद जी के 116 वें जन्मदिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय के जनरल मोहन सिंह सुभारती खेल मैदान में राष्ट्रीय खेल दिवस का शानदार आयोजन किया गया। जिसमें शारीरिक शिक्षा संकाय द्वारा 116 पौधें लगाकर मेजर ध्यानचंद जी को श्रद्धांजलि प्रस्तुत की गई।
शारीरिक शिक्षा संकाय के अध्यक्ष डा. संदीप कुमार ने राष्ट्रीय खेल दिवस की सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्व0 श्री मेजर ध्यानचंद जी के 116 वें जन्मदिवस को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में देशभर में मनाया जाता है लेकिन इस बार कोरोना आपदा के बीच सामूहिक आयोजन न होकर वर्चुअल रूप से मनाया जा रहा है जिसमें सुभारती विश्वविद्यालय ने विशेष पहल करते हुए जनरल मोहन सिंह सुभारती खेल मैदान में शारीरिक शिक्षा संकाय के शिक्षकों ने शारीरिक दूरी का पालन करते हुए 116 पौधें रोपित किये है साथ ही खेल एवं शारीरिक शिक्षा से संबंधित ऑनलाइन परिचर्चा द्वारा अपने विद्यार्थियों का ज्ञान वर्धन किया है। उन्होंने वीडियों कांफ्रेंसिंग को संबोधित करते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है और शरीर को चुस्त रखने के लिये खेल सबसे बेहतर माध्यम है और इसी उद्देश्य से सुभारती विश्वविद्यालय अपने सभी विद्यार्थियों को शारीरिक शिक्षा में दक्ष बनाकर स्वस्थ के प्रति सजग कर रह है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष कोरोना महामारी के कारण सामूहिक आयोजन पर प्रतिबंध है जिसके अनुपालन में सुभारती विश्वविद्यालय ऑनलाइन अपने विद्यार्थियों से जुड़कर उन्हें खेलों के प्रति प्रोत्साहित कर रहा है एवं वर्तमान समय में खेलों के नये आयाम से भी रूबरू करा रहा है ताकि विद्यार्थी कोरोना की सावधानी बरतते हुए अपने घरों पर ही रहकर अपने शरीर को हष्ट पुष्ट बना सकें।

सुभारती विश्वविद्यालय की खेल समिति के सचिव डा. जयराज जादौन ने ऑनलाइन परिचर्चा में खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शारीरिक एवं मानसिक विकास में खेलों की अग्रणीय भूमिका है जिसकी सहायता से स्वस्थ शरीर द्वारा हम अपने कार्यो को अच्छे से कर सकते है साथ ही स्वस्थ इंसान अपने परिवार की जिम्मेदारी निभाने से लेकर समाज एवं देश का कुशलतापूर्वक नेतृत्व कर सकता है। इसलिये हम सब की यही प्राथमिकता होनी चाहिए कि हमारा शरीर स्वस्थ रहे जिसके लिये योग एवं शारीरिक शिक्षा द्वारा अच्छा स्वास्थ्य प्राप्त किया जा सकता है।। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से अपील करते हुए कहा कि लिफ्ट का प्रयोग करने के बजाए सीढ़ियों का उपयोग करना चाहिए एवं अधिक से अधिक पैदल चलकर अपने शरीर को फिट रखने का प्रयास करना चाहिए। वहीं सुभारती विश्वविद्यालय के शिक्षा संकाय में भी डा. अनोज राज के निर्देशन में ऑनलाइन गेम का आयोजन किया गया एवं खेलों के महत्व पर प्रकार डाला गया इसके अलावा विश्वविद्यालय के अन्य संकायों एवं विभागों में भी राष्ट्रीय खेल दिवस पर ऑनलाइन कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
इस मौके पर डा. दिवेश चौधरी, डा. दीपक राघव, डा. परवीन, जगदीश चन्द्र आर्य सहित संकाय के सभी शिक्षक मौजूद रहें।

Related posts

राज्यमंत्री ऊर्जा व जिलाधिकारी ने आत्मनिर्भर आधारशिला लैब का फीता काटकर किया उद्घाटन

मास्टरकार्ड बना BCCI का नया टाइटल स्पॉंसर, PAYTM की हो गयी छुट्टी

Ankit Gupta

सरकार बिना भेदभाव किये कर रही है कार्य- डा0 सोमेन्द्र तोमर

Trulli
error: Content is protected !!
Open chat
Need help?
Hello
Welcome to Meerut Darpan News