
मेरठ- बीपी इंटर कॉलेज भराला के मैदान पर मेरा संकल्प एक दौड़ देश के नाम का डॉ विजय शर्मा रघु नर्सिंग होम व पूर्व जिला मंत्री भाजपा युवा मोर्चा मनिन्दर विहान भराला के नेतृत्व में आयोजन किया गया। आज़ादी के 74 वर्ष पूर्ण कर 75 वें वर्ष में प्रवेश करने पर देश की आज़ादी के 75वे वर्षगांठ पर शामिल होकर देश की आज़ादी का जश्न मनाया और दौड़ में क्षेत्र के भारी संख्या में आए नौजवान युवाओं ने भाग लिया और सर्वश्रेष्ठ 10 खिलाड़ियों को डॉ विजय शर्मा के द्वारा रनिंग किट दी गई। प्रथम स्थान पर सचिन दौराला , दूसरे स्थान पर फुरकान लोईया, तीसरे पर अंकित दूल्हेडा ,चौथे पर शुभम दौराला,पांचवे पर दीपांशु दौराला,छटे पर अखिल चिंदौडी,सातवें पर आकाश मोदीपुरम,आठवें पर आशुतोष पनवाड़ी,नोवे पर आकाश पनवाड़ी, दसवें स्थान पर ताज मोहम्मद दौराला रहे। सभी को रनिंग किट दी गई। पूर्व जिला मंत्री भाजपा युवा मोर्चा मनिन्दर विहान भराला ने बताया कि समय-समय पर हम दौड़ का आयोजन करवाते रहते हैं जिससे खिलाड़ियों का हौसला बढ़ता है और हमारे इस बी.पी इंटर कॉलेज भराला के खेल मैदान पर परिश्रम मेहनत करके हर भर्ती में नौजवान पुलिस और सेना में भर्ती होते हैं और आने वाली उत्तर प्रदेश पुलिस की भर्ती और सेना की भर्ती में इनमें से ही खिलाड़ी जाएंगे। इस दौरान साथ रहे कोच मनीष सिवाच भराला, पूर्व फौजी सतेंद्र सिवाच, गौरव चौहान ,मुदित शर्मा पनवाड़ी, प्रवीण सिवाच,विवेक गुप्ता ,गोविंद ,रोबिन विहान, रुचिन विहान, अंकित, हार्दिक विहान, छोटू आदि मौजूद है