मेरठ दर्पण
Breaking News
मेरठ

गीत, संगीत के साथ झूला-झूलकर धूमधाम से मनाई हरियाली तीज

विज्ञापन

मेरठ। परतापुर बाईपास स्थित मेरठ इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी की वूमेन सेल द्वारा सौंदर्य और प्रेम के पर्व हरियाली तीज धूमधाम से मनाया। तीजोत्सव में महिला टीचर्स ने कैटवॉक किया। महिला टीचर्स ने सोलह सिंगार कर नित्य किया और पुरस्कार जीते। इस अवसर पर महिला टीचर्स और छात्राओं ने मेहंदी प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, रैंप वॉक और डांस कम्पटीशन का आयोजन किया। रैंप वॉक में रितिमा प्रथम रही। मेहंदी प्रतियोगिता में आमी साहू, वही डांस प्रतियोगिता में आकांक्षा सिंह और रंगोली प्रतियोगिता में ओमी कुमारी प्रथम स्थान पर रही। शिक्षिकाओं ने कहा कोरोना महामारी के चलते हमने 2 साल बाद तीजोत्सव में नृत्य व संगीत की महफिल सजाई, गेम्स खेले, झूला झूला और तीज की खुशियां मनाई। कार्यक्रम में मधुबाला शर्मा, डॉक्टर हेमा नेगी, सोनम तोमर, साक्षी गोयल, मंजरी वर्मा, पूजा, तरुणा, शिवांगी, आकांक्षा सिंह, प्रज्ञा, श्रेया, पल्लवी, अनामिका सिंह आदि का सहयोग रहा।

Related posts

शहर के औचक निरीक्षण पर निकले नगर आयुक्त मनीष बंसल

सूचना के अधिकार को और अधिक पारदर्शी एवं उसकी जवाबदेही तय करने की आवश्यकता है: एडीशनल सेशन जज

60 वर्ष से ऊपर के लोगो के लिए बूस्टर डोज देने का कार्य प्रारंभ

Leave a Comment

Trulli
error: Content is protected !!
Open chat
Need help?
Hello
Welcome to Meerut Darpan News