![](https://meerutdarpan.com/wp-content/uploads/2021/08/IMG_20210807_153800.jpg)
मेरठ-वैश्य समाज सेवा समिति रजिo जिला मेरठ की महिला प्रकोष्ठ के तत्वधान में तीज महोत्सव का कार्यक्रम किया गया
इस कार्यक्रम हेतु मुख्य अतिथि किरण गोयल सिक्का पत्नी संजीव गोयल सिक्का राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाराजा अग्रसेन जी के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।
कार्यक्रम में महिलाओं ने हरियाली तीज के अवसर पर प्रमुख गेम तंबोला एवं अन्य खेलों का आयोजन किया सावन के गीतों पर सभी महिलाओं ने नृत्य प्रस्तुत किया कार्यक्रम उपरांत उपहार भी दिए गए कार्यक्रम के बाद सभी ने स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया।
इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजिका जिलाध्यक्ष प्रभा गुप्ता, महानगर अध्यक्ष रुचि सिंगल ने सभी का धन्यवाद किया। कार्यक्रम में शिल्पी, राधा, रानी गोयल, नीतू गुप्ता, रेखा सिंगल, मीरा एलेन, शशि रस्तोगी, मोनिका बंसल, प्रीति गुप्ता, संध्या आदि उपस्थित रही।